शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

On
School Ad

मुंबई। संगीत की दुनिया में ऐसे गाने अक्सर दर्शकों के बीच खास जगह बना लेते हैं, जिनमें मस्ती और एनर्जी का अनोखा मेल होता है। खासकर जब कोई लोकप्रिय चेहरा किसी नए अंदाज में सामने आता है तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही गाना चर्चा में है, जिसमें स्टाइल, ग्लैमर और पार्टी वाला माहौल देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री शहनाज गिल अपने नए गाने 'बंजे दारू' के साथ दर्शकों के बीच आई हैं, जिसने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 'बंजे दारू' गाने को हम्बल म्यूजिक नामक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार गिप्पी ग्रेवाल ने इसे प्रस्तुत किया है।

 योगी सरकार का बड़ा कदम: सरयू नहर परियोजना के विस्तार से पूर्वी यूपी के किसानों की बदलेगी तकदीर ये भी पढ़ें   योगी सरकार का बड़ा कदम: सरयू नहर परियोजना के विस्तार से पूर्वी यूपी के किसानों की बदलेगी तकदीर

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा' ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

इस गाने को खुद शहनाज गिल ने गाया है, जबकि इसका संगीत ब्लैक वायरस ने तैयार किया है। वहीं इसके बोल कप्तान ने लिखे हैं। गाने की धुन आसान और आकर्षक है, जिसे सुनते ही लोग झूमने लगते हैं। यही वजह है कि यह गाना लोगों के पसंदीदा ट्रैक्स में शामिल हो गया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल का अंदाज काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आता है। वीडियो में वह आकर्षक लुक में दिखाई देती हैं। इस गाने को लेकर शहनाज गिल ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा, ''मैं चाहती थी कि यह गाना ऐसा हो जिसे सुनने के लिए किसी खास मौके की जरूरत न पड़े।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 16 मार्च 2026 से गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 2 से संचालित करेंगी सभी उड़ानें, 38 दैनिक सेवाएं शुरू ये भी पढ़ें  एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 16 मार्च 2026 से गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 2 से संचालित करेंगी सभी उड़ानें, 38 दैनिक सेवाएं शुरू

कई बार लोगों को सिर्फ अच्छा संगीत, अच्छी ऊर्जा और थोड़ी सी मस्ती ही काफी होती है। यह गाना उसी भावना को दर्शाता है, जिसमें लोग बिना किसी कारण के भी खुश हो सकते हैं, नाच सकते हैं और जिंदगी के पलों का आनंद ले सकते हैं। यह ट्रैक आत्मविश्वास और आजादी के उस एहसास को दिखाता है, जब इंसान बिना ज्यादा सोचे बस पल को जीना चाहता है।'' शहनाज ने बताया कि इस गाने पर काम करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा, ''गिप्पी ग्रेवाल और पूरी टीम के साथ काम करते समय माहौल बहुत हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरा हुआ था। गाने की शूटिंग के दौरान मुझे काफी मजा आया और मैं चाहती हूं कि जब लोग इस गाने को सुनें तो उन्हें भी वही खुशी और उत्साह महसूस हो।'' 

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव पाल में आज सुबह सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कलां में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक सनसनीखेज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

वाराणसी। देश के एक प्रसिद्ध पार्श्व गायक, संगीतकार और शिव भक्त कैलाश खेर सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में...
मनोरंजन 
शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम