फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती

On
School Ad

फतेहाबाद। नेशनल हाइवे 9 हिसार रोड पर स्थित गांव धांगड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर के घायल होने का समाचार है। सिरसा में तैनात इंस्पेक्टर शेर सिंह के कंधे में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में फतेहाबाद के हुडा सेक्टर स्थित निजी अस्पताल में लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर शहर और सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इंस्पेक्टर सडक़ पर बैठे हुए दिख रहे हैं और उनके पेट से खून निकल रहा है।

 

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ? ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा' ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

जैसे ही कुछ लोग उनके पास आते हैं तो वह उनसे कहते हैं कि मेरी गाड़ी खड़ी है, अस्पताल ले चलो। मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव धारसूल निवासी शेर सिंह सिरसा के पुलिस लाइन में तैनात हैं। शमशेर सिंह काफी समय तक सिरसा में ट्रैफिक एसएचओ भी रहे हैं। इसके अलावा, रोड़ी थाने के भी एसएचओ रहे। दो महीने पहले ही सिरसा एसपी ने उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया था। इस समय वह मिसिंग सेल के इंचार्ज के तौर पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर शमशेर सिंह साेमवार काे अपनी पर्सनल कार में सवार होकर हिसार से फतेहाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह धांगड़ गांव के पास खून से लथपथ हाईवे की दूसरी लेन की तरफ बैठे हुए मिले। मौके पर पहुंचा एक युवक राहगीरों की मदद से उन्हें गाड़ी से सद्भावना अस्पताल लेकर पहुंचा।

बिजनौर में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम जसजीत कौर ये भी पढ़ें  बिजनौर में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम जसजीत कौर

 

डायल-112 को भी फोन करके सूचना दी गई। प्राथमिक इलाज के बाद शमशेर सिंह को हिसार रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सिरसा के एसपी दीपक सहारण का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि उन्हें घटनाक्रम का पता चला है। पता नहीं किन परिस्थितियों में यह घटना हुई है। फतेहाबाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मिसिंग लोगों को ढूंढने वाली सेल के इंचार्ज हैं। उनके बयान मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या वजह रही। सिरसा पुलिस के अनुसार, इंस्पेक्टर शमशेर सिंह सोमवार को ऑन ड्यूटी ही थे। यह पता नहीं चला कि वह धांगड़ गांव के पास कैसे पहुंच गए। इसकी जांच की जा रही है।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नई जिला कार्यकारिणी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन, डॉ. श्वेता कौशिक जिला उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल मंत्री बनी

   मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से जनपद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन, डॉ. श्वेता कौशिक जिला उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल मंत्री बनी

मुजफ्फरनगर: खतौली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की उठी मांग

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आगामी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की उठी मांग

जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 220 लाभार्थियों को मिली 1 लाख की पहली किस्त

  नोएडा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान           कार्यक्रम...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 220 लाभार्थियों को मिली 1 लाख की पहली किस्त

उत्तर प्रदेश

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

   सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अवैध और अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो या व्हाइट फॉस्फोरस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम