भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन, डॉ. श्वेता कौशिक जिला उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल मंत्री बनी

School Ad

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी की गई इस सूची में पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं के अनुभवों को वरीयता दी गई है। नई टीम के गठन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम" ये भी पढ़ें  "गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

डॉ. श्वेता कौशिक बनीं उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल को मंत्री पद

मुजफ्फरनगर में गरीबी के अंतिम संस्कार में शालू सैनी ने पेश की मिसाल, निभाया रिश्ते का फर्ज  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गरीबी के अंतिम संस्कार में शालू सैनी ने पेश की मिसाल, निभाया रिश्ते का फर्ज 

घोषित कार्यसमिति में डॉ. श्वेता कौशिक को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले महिला मोर्चा में विभिन्न पदों के साथ बिजनौर और संभल जिलों की प्रभारी के रूप में अपनी संगठनात्मक क्षमता सिद्ध कर चुकी हैं। वहीं श्रीमती ममता अग्रवाल को जिला मंत्री बनाया गया है। संगठन ने विनीत कश्यप, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, ऑंचल तोमर और सचिन पावटी को भी जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

इन्हें मिली महामंत्री और मंत्री की कमान

संगठन के सुचारू संचालन के लिए शरद शर्मा, सुनील दर्शन और संजय गर्ग को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री के पदों पर प्रमोद सैनी, रविकांत पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, अनुज सहारावत, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर और विनीत चौहान को जिम्मेदारी मिली है। अमरजीत गुर्जर को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

आईटी और मीडिया टीम भी घोषित

पार्टी ने सोशल मीडिया और प्रचार तंत्र को आधुनिक बनाने के लिए रोहित नामदेव को सोशल मीडिया प्रभारी, लवी विकल को सह सोशल मीडिया प्रभारी और पुरोहित जटवाल को आईटी संयोजक बनाया है। मीडिया प्रबंधन के लिए पवन अरोड़ा को मीडिया प्रभारी तथा अरुण शर्मा व पंकज महेश्वरी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार कार्यालय प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

भाजपा नेताओं का विश्वास है कि यह नई टीम केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएगी और जिले में पार्टी के आधार को और अधिक विस्तार देगी।

Views: 233

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कलां में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक सनसनीखेज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

वाराणसी। देश के एक प्रसिद्ध पार्श्व गायक, संगीतकार और शिव भक्त कैलाश खेर सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में...
मनोरंजन 
शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

मुंबई। संगीत की दुनिया में ऐसे गाने अक्सर दर्शकों के बीच खास जगह बना लेते हैं, जिनमें मस्ती और एनर्जी...
Breaking News  मनोरंजन 
शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम