मुजफ्फरनगर: मोरना में बेमौसम बारिश और आंधी का कहर
खेतों में बिछी गेहूं-सरसों की फसल, किसानों को भारी नुकसान

मोरना (मुजफ्फरनगर)। रविवार की रात क्षेत्र में हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे किसानों को बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के प्रगतिशील किसान चौधरी बृजवीर सिंह ने बताया कि गेहूं और सरसों की फसलें पूरी तरह पक चुकी थीं और कटाई के कगार पर थीं। लेकिन अचानक आई तेज हवाओं और बारिश ने फसलों को धराशायी कर दिया है। किसान साजिद अंसारी ने भी अपने खेतों में लगभग दस बीघा गेहूं की फसल के नुकसान की पुष्टि की है। बेमौसम इस मार से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं और अब उन्हें सरकार से आर्थिक मदद की आस है।
खादर क्षेत्र में सब्जियों को भी भारी क्षति
शुक्रताल ग्राम प्रधान राजपाल सैनी के अनुसार, गंगा खादर क्षेत्र में की जा रही 'प्लेज' (सब्जी) की खेती भी इस आपदा से अछूती नहीं रही। ककड़ी, खीरा, लौकी, तरबूज और खरबूजे की बेलें बारिश और तेज हवा के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे सब्जी उत्पादकों को भी गहरा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के दौरान दुकान में सेंधमारी, बुर्कानशीं महिला की चोरी सीसीटीवी में कैदप्रशासन से मुआवजे की मांग
किसानों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने सरकार से अविलंब राहत की मांग की है। किसान मनोज कुमार उर्फ बिन्नू राठी और राजीव चौधरी ने कहा कि प्रशासन को तुरंत लेखपालों के माध्यम से खेतों का सर्वे करवाकर नुकसान का सटीक आंकलन करना चाहिए। भाजपा युवा नेता अमित राठी ने भी आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को प्रशासन के समक्ष उठाकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां