मुजफ्फरनगरः नवरात्र पर्व के दौरान खतौली में मीट व मांसाहारी होटल बंद कराने की सीएम से मांग

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के खतौली नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिला प्रशासन को पत्र भेजकर नवरात्र पर्व के दौरान खतौली में मीट की दुकानों व मांसाहारी होटल बंद कराने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक नवरात्र पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और धार्मिक आस्था के चलते मांसाहार से परहेज करते हैं। ऐसे में बाजारों में खुलेआम मीट की दुकानें व मांसाहारी होटल संचालित होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नवरात्र के दौरान जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए जाएं।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में सख्ती से पालन कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान बना रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां