मुजफ्फरनगर के मोरना में जाम से मिलेगी राहत:पुलिया का होगा चौड़ीकरण
विद्युत विभाग निर्माण कार्य में बाधक बने बिजली के पोल हटाएगा

मोरना (मुजफ्फरनगर)।कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित संकरी पुलिया वर्षों से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बनी हुई थी, लेकिन अब इसके चौड़ीकरण की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। निर्माण कार्य में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को हटाने के लिए विद्युत विभाग ने मौके का निरीक्षण किया है।
मोरना कस्बा के मुख्य चौराहे पर पुलिया के संकरा होने के कारण यहाँ आए दिन लंबा जाम लगा रहता था। स्थानीय समाजसेवी और सपा नेता डॉ. अलीशेर अंसारी ने इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पुलिया के चौड़ीकरण की पुरजोर मांग की थी। उनकी इस पहल के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। इस कदम से स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद है कि पुलिया के चौड़ा होने से क्षेत्र में यातायात सुगम हो जाएगा और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विद्युत विभाग ने किया स्थल का निरीक्षण
सोमवार को निजामपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता पंकज कुमार ने भोकरहेड़ी पहुंचकर पुलिया के आसपास स्थित बिजली के खंभों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भोकरहेड़ी से निजामपुर बिजलीघर तक जाने वाली 33 हजार केवीए की लाइन के पोल पुलिया के ठीक समीप लगे हैं, जो चौड़ीकरण कार्य में बड़ी बाधा थे। अब इन पोलों को हटाकर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपचार-चार मीटर चौड़ी होगी पुलिया
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मोनी सिंह ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत पुलिया का दोनों ओर से लगभग चार-चार मीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पोल हटाने का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां