मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्र हित और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। एलाइड एंड हेल्थ केयर सोसाइटी द्वारा आयोजित 'एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026' के प्रथम सम्मेलन में विशेषज्ञों ने चिकित्सा क्षेत्र के आधुनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सीलकार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. पालीवाल, डीन डॉ. योगेश मणिक, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. नेहा सिंह और नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस. बालामणि बोस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। आयोजन के दौरान पैथोलॉजी विभाग की डॉ. वीर करुणा ने मंच संचालन का दायित्व संभाला।
ये भी पढ़ें "जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार सम्मेलन के पहले दिन कुल चार तकनीकी और ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। इसमें दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा ने दंत चिकित्सा, डीएम नेफ्रोलॉजी डॉ. आकाश सिंह ने डायलिसिस तकनीक, रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. एस.सी. द्विवेदी ने रेडियोथेरेपी और सुभारती मेडिकल कॉलेज की डॉ. शुभांगी गुप्ता ने पैथोलॉजी से जुड़े आधुनिक विषयों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता और उप-प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एलाइड हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों की भविष्य में महत्ता पर प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान एलाइड एंड हेल्थ केयर सोसाइटी के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सहायक आचार्य डॉ. राहुल सिंह को उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज किशोर मिश्रा, डॉ. उमेश कुमार सहित मेडिकल कॉलेज के विभिन्न संकाय सदस्य, टेक्नीशियन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सम्मेलन में विशेषज्ञों के विचारों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां