सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने छत पर चढ़े एक व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की।
जानकारी के अनुसार, गांव बकारका निवासी पदम सिंह के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था। पदम सिंह काम देखने के लिए मकान की छत पर गए थे। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्ट (11000V) की हाईटेंशन लाइन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। करंट इतना जोरदार था कि पदम सिंह की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटीहादसे की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में घरों के ऊपर से गुजर रही ये जर्जर लाइनें लंबे समय से जानलेवा बनी हुई हैं। विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद इन्हें हटाने या सुरक्षित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताते हुए मामले में उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां