ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जाल में फंसा कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

On
School Ad

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना की पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस की मदद से ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जाल में फंसा कर लूट-पाट व ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 मोबाइल, 03 मोटरसाइकिल व नकदी बरामद हुई है।

एडीसीपी उत्तरी ने साेमवार काे बताया कि 15 मार्च को पीड़ित ने थाना अलीगंज पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि कुछ व्यक्तियों ने एक राय होकर उसके घर में जबरन प्रवेश किया, उसे डरा-धमकाकर ऑनलाइन माध्यम से धनराशि ट्रांसफर कराई। उसका मोबाइल फोन एवं घर में रखा अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

सोमवार को पुलिस टीम ने सेक्टर ई कूड़ाघर के पास घेराबंदी कर पुलिस ने एक बाल अपचारी समेईत पांच लोगों को पकड़ लिया । इनकी पहचान लखनऊ के गाजीपुर निवासी खालिद अहमद, देवकरण सिंह, सुभाष रावत उर्फ गोलू और आजमगढ़ निवासी आकाश पाण्डेय के रूप में हुई हैं। एक बाल अपचारी को भी पकड़ा हैं।

ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना, अराघची बोले- व्हाइट हाउस भारत समेत पूरी दुनिया से रूसी क्रूड खरीदने की लगा रहा गुहार ये भी पढ़ें  ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना, अराघची बोले- व्हाइट हाउस भारत समेत पूरी दुनिया से रूसी क्रूड खरीदने की लगा रहा गुहार

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग ऑनलाइन डेटिंग ऐप “ग्राइंडर” के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। गिरोह का एक सदस्य पहले पीड़ित के घर या कमरे में जाता था। उसके कुछ ही देर बाद गिरोह के अन्य सदस्य फोन के माध्यम से संकेत प्राप्त कर कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश कर जाते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य पीड़ित का वीडियो बनाते हुए उसे डरा-धमकाकर कहते थे कि वह नाबालिग के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का प्रयास कर रहा है और यदि उसने पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस में शिकायत कर उसे जेल भिजवा दिया जाएगा।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश  ये भी पढ़ें  प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

इस प्रकार गिरोह पीड़ित से नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटने के साथ-साथ क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन धनराशि भी ट्रांसफर करा लेता था। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व एक अन्य व्यक्ति के साथ भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था, जहां से उन्होंने नकदी, हार्ड डिस्क व अन्य सामान लूटने के साथ खाते से ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराई थी। अभियुक्तगण व बाल अपचारी के एक सामान आशय से किया गया यह अपराध है। अतः अभियोग उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरोह के अन्य वांछित सदस्य वर्तमान में फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की उठी मांग

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आगामी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की उठी मांग

जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 220 लाभार्थियों को मिली 1 लाख की पहली किस्त

  नोएडा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान           कार्यक्रम...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 220 लाभार्थियों को मिली 1 लाख की पहली किस्त

मुजफ्फरनगर: खतौली बाईपास पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सोमवार की तड़के खतौली बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ गुरुग्राम जा रही एक लग्जरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली बाईपास पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह अवैध तमंचे व अधबने हथियार बरामद

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर रुड़की गंग नहर कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह अवैध तमंचे व अधबने हथियार बरामद

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

   सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अवैध और अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो या व्हाइट फॉस्फोरस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

   मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्र हित और चिकित्सा शिक्षा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम