लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 939 अंक उछला

On
School Ad

मुंबई। लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिन के शुरुआती कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद बैंकों, ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्रों में तेजी के चलते बाजार में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। दोपहर के बाद दोनों प्रमुख बेंचमार्कों ने अच्छी रिकवरी की और बीएसई सेंसेक्स जहां 939 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी50 1.11 प्रतिशत या 257.70 अंक बढ़कर 23,408.80 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 1,241 अंक या 1.66 प्रतिशत बढ़कर 75,805.27 के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 351 अंक या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 23,502 के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: लागत से चार से छह गुना अधिक टोल वसूली होने पर निरस्त होंगे टोल प्लाजा ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: लागत से चार से छह गुना अधिक टोल वसूली होने पर निरस्त होंगे टोल प्लाजा

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार  ये भी पढ़ें  "जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

इस दौरान व्यापक बाजारों का प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांकों से कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.43 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी एफएमसीजी में 1.14 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.50 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 1.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी रियल्टी (1.57 प्रतिशत की गिरावट) का प्रदर्शन अपने समकक्षों से कमजोर रहा।

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.58 प्रतिशत तो निफ्टी आईटी में मामूली 0.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी50 में बीईएल, मैक्स हेल्थकेयर, विप्रो, कोल इंडिया, ओएनजीसी, डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा, श्रीराम फाइनेंस, सिप्ला और पावर ग्रिड के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, ट्रेंट, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू और बजाज-ऑटो के शेयरों में (4.4 प्रतिशत से 2.1 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं, कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहीं क्योंकि तीन दिनों में फुजैराह पर दूसरे हमले के बाद मध्य पूर्व में आपूर्ति संबंधी जोखिम बढ़ गए। फुजैराह संयुक्त अरब अमीरात का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के ठीक बाहर स्थित है। 

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली बाईपास पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सोमवार की तड़के खतौली बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ गुरुग्राम जा रही एक लग्जरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली बाईपास पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह अवैध तमंचे व अधबने हथियार बरामद

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर रुड़की गंग नहर कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह अवैध तमंचे व अधबने हथियार बरामद

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

   सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

   सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती

फतेहाबाद। नेशनल हाइवे 9 हिसार रोड पर स्थित गांव धांगड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हरियाणा पुलिस...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

   सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

   सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अवैध और अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो या व्हाइट फॉस्फोरस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

   मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्र हित और चिकित्सा शिक्षा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम