शराब के नशे में किया नीलगाय का शिकार, अब पुलिस के खौफ से तख्ती लेकर सरेंडर करने पहुंचा आरोपी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस का खौफ अपराधियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोमवार को एक ऐसा ही दिलचस्प मामला सामने आया, जब नीलगाय का शिकार करने वाला एक शिकारी हाथ में अपने नाम की तख्ती लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंच गया और अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर खुद को गिरफ्तार करने की गुहार लगाने लगा।
शराब के 'हाफ' ने फंसाया जाल में
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: तेवड़ा-चौरावाला मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, ईद की खुशियां मातम में बदलींसरेंडर करने पहुंचे आरोपी भगवान दास ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह अपराधी नहीं है, लेकिन पीने-खाने के शौक ने उसे इस मुसीबत में डाल दिया। भगवान दास के अनुसार, 22 फरवरी को आनंद सैनी नामक एक युवक उसके पास शराब का एक 'हाफ' लेकर आया था। नशे में धुत होने के बाद आनंद उसे अपनी बातों में फंसाकर शिकार के बहाने ककरौली के जंगल ले गया। आरोपी का कहना है कि उसे रास्ते भी पता नहीं थे, आनंद ने ही उसकी सेंट्रो कार का फायदा उठाया और जंगल पहुंचकर नीलगाय पर दो गोलियां दाग दीं।
पुलिस को देख कार छोड़ हुए थे फरार
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्मानायह मामला 22 फरवरी का है, जब वन विभाग की सूचना पर ककरौली पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की थी। पुलिस को मौके पर देखकर शिकारी अपनी सेंट्रो कार छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से मृत नीलगाय और कार बरामद की थी। कार के नंबर से जब पुलिस भगवान दास तक पहुंची और घर पर दबिश देना शुरू किया, तो वह बुरी तरह डर गया और सीधा सरेंडर करने एसएसपी दफ्तर पहुंच गया।
जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ककरौली थाने में वन विभाग की ओर से अवैध शिकार की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मौके से फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। कार का मालिक भगवान दास आज खुद कार्यालय पेश हुआ है और जांच में सहयोग की बात कही है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी आनंद सैनी की तलाश की जा रही है।
एसएसपी कार्यालय में तख्ती लेकर पहुंचे इस शिकारी को देखकर वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां