मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत
अनियंत्रित होकर पलटे वाहन से बहू और पोती बाल-बाल बचे

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव जौला के निकट सोमवार को एक दुखद सड़क हादसे में 58 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बहू और पोती को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के अनुसार, गांव परासौली निवासी 58 वर्षीय फुल्लो देवी पत्नी बालकिशन अपनी पुत्रवधू अंजू और पोती ज्योति के साथ ई-रिक्शा से अस्पताल जा रही थीं। जैसे ही रिक्शा जौला गांव के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अस्पताल में मृत घोषित
आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद फुल्लो देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पुत्रवधू अंजू और पोती ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताते हुए छुट्टी दे दी गई।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्मानापोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फुल्लो देवी की अचानक मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां