मुजफ्फरनगर में चपरासी की नौकरी के लिए उमड़ा जनसैलाब! बेरोजगारी की दर्दनाक तस्वीर

मुजफ्फरनगर। बेरोजगारी के आंकड़े अक्सर बहस में सुनने को मिलते हैं… लेकिन कभी-कभी एक तस्वीर ही हजार आंकड़ों पर भारी पड़ जाती है।
ये दृश्य बिहार के मुजफ्फरपुर का है, जहां सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा देने के लिए दूर-दराज से हजारों युवा पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही परीक्षा खत्म हुई, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ऐसा नजारा देखने को मिला मानो कोई बड़ा मेला लगा हो।
स्टेशन पर चारों तरफ सिर्फ परीक्षार्थियों की भीड़… ट्रेन पकड़ने के लिए उमड़े युवाओं का सैलाब… और हर चेहरे पर एक ही सवाल — क्या इतनी पढ़ाई के बाद भी नौकरी की उम्मीद सिर्फ चपरासी पद तक ही रह गई है?
यह दृश्य सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि उस हकीकत का आईना भी है जहां लाखों युवा छोटी-सी नौकरी के लिए भी लंबी कतार में खड़े दिखाई देते हैं।
अब सवाल ये है कि क्या यह सिर्फ एक परीक्षा का नजारा है… या फिर देश में बढ़ती बेरोजगारी की एक झलक?
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां