मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

बारात में डांस करने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

School Ad

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव पाल में आज सुबह सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने किसान अरविंद (पुत्र टीकाराम) को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अरविंद को तुरंत खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल (हायर सेंटर) रेफर किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, अरविंद अपने घर के अंदर ही मौजूद थे, तभी गांव बहसूमा की ओर से दो बाइकों पर सवार होकर चार नकाबपोश बदमाश गांव में घुसे और अरविंद के घर के बाहर मंडराने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने पहले घर के बाहर एक हवाई फायर किया, जिसकी गोली सीधे दरवाजे में जा धंसी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब अरविंद घर से बाहर निकले, तो बदमाशों ने सीधे उन पर दूसरा फायर झोंक दिया। इस हमले में गोली अरविंद के हाथ में जा लगी और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेजी से फरार हो गए।

मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता: भाषण में खुशबू व पोस्टर में जोया ने मारी बाजी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता: भाषण में खुशबू व पोस्टर में जोया ने मारी बाजी

बारात में डांस करने को लेकर विवाद: परिजन
घायल किसान अरविंद के परिजनों ने इस हमले के पीछे 6 फरवरी को हुई एक पुरानी रंजिश का हवाला दिया है। परिजनों के अनुसार, उस दिन अरविंद के भतीजे की बारात गांव बहसूमा गई थी। वहां डांस करने के दौरान कुछ युवकों से कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी। अरविंद पर हुए इस जानलेवा हमले को उसी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है। गांव में यह भी चर्चा है कि हमलावरों में से एक युवक गांव का ही रहने वाला है, जो अन्य बदमाशों के साथ मिलकर इस साजिश में शामिल था।

मुजफ्फरनगर: लायंस आई सेन्टर पर लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, जॉली ग्रांट के विशेषज्ञ करेंगे ऑपरेशन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: लायंस आई सेन्टर पर लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, जॉली ग्रांट के विशेषज्ञ करेंगे ऑपरेशन

मुकदमा दर्ज , जांच शुरू 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल किसान को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी खतौली में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खतौली थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे सभी संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं और गांव व आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

मुजफ्फरनगर: तेवड़ा-चौरावाला मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: तेवड़ा-चौरावाला मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव पाल में आज सुबह सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कलां में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक सनसनीखेज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

वाराणसी। देश के एक प्रसिद्ध पार्श्व गायक, संगीतकार और शिव भक्त कैलाश खेर सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में...
मनोरंजन 
शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम