मुजफ्फरनगर: शुक्रताल वन रेंज में पेड़ों की कटाई और वन भूमि पर अवैध खेती के आरोप, भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

School Ad

मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुक्रताल के जंगलों में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे, पेड़ों के कटान और प्लॉटिंग के गंभीर आरोपों ने जिले के प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप लगाए।

सरकारी जमीन पर लहलहा रही है गेहूं और गन्ने की फसल

मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शुक्रताल क्षेत्र में नदी पार बूकड़ी के जंगल में लगभग 1200 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से खेती की जा रही है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वन विभाग के रेंजर की मिलीभगत से इस सुरक्षित वन क्षेत्र में गेहूं और गन्ने की फसल उगाई जा रही है। इतना ही नहीं, तीर्थ नगरी के आसपास की बेशकीमती वन भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर उसे खुर्द-बुर्द करने का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है।

दस साल की मोहब्बत और कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल को सता रहा जान का डर, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार ये भी पढ़ें  दस साल की मोहब्बत और कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल को सता रहा जान का डर, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

वन सिपाही पर पेड़ों के कटान और अवैध वसूली का आरोप

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

शिकायतकर्ताओं ने वन विभाग के सिपाही अमित कुमार पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप जड़े हैं। आरोप है कि सिपाही ने हाजीपुर क्षेत्र में खड़े शीशम के पुराने और कीमती पेड़ों को अवैध रूप से कटवा दिया। साथ ही, सिपाही पर शिवधाम के पास खरीदे गए एक निजी प्लॉट में वन विभाग की जमीन से मिट्टी उठवाकर भराव कराने का भी आरोप है, जिसका वीडियो साक्ष्य के तौर पर जिलाधिकारी को सौंपा गया है। शिकायत में एक महिला का वीडियो भी शामिल है, जिसमें उसने सिपाही पर 40 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है।

कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

बता दें कि दो दिन पहले भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने जानसठ तहसील मुख्यालय स्थित वन विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया था, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने पर सोमवार को कलेक्ट्रेट में कूच किया गया। अंकित जावला ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू नहीं हुई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस खुलासे के बाद वन विभाग के स्थानीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर सस्ते सामान का जाल बिछाकर लाखों लूटने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

   मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार करने में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर सस्ते सामान का जाल बिछाकर लाखों लूटने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर

   मुजफ्फरनगर। आगामी राष्ट्रीय जनगणना-2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कमर कस ली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी ने दी किसानों को सौगात, अब हर हफ्ते दुकानों पर लगेगी जागरूकता गोष्ठी

   मुजफ्फरनगर। जनपद में मिट्टी की सेहत सुधारने और रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी ने दी किसानों को सौगात, अब हर हफ्ते दुकानों पर लगेगी जागरूकता गोष्ठी

प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अत्यंत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

शामली में सामूहिक विवाह: परिणय सूत्र में बंधे 82 जोड़े, गूंजीं शहनाइयां

शामली। जिले के विकासखंड ऊन स्थित आरके फार्म में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का...
शामली 
शामली में सामूहिक विवाह: परिणय सूत्र में बंधे 82 जोड़े, गूंजीं शहनाइयां

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अत्यंत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

सहारनपुर दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो सिपाही

सहारनपुर: जिले में आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा की शुचिता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो सिपाही

रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

संभल: मामी से प्रेम संबंध और तलाक के विवाद में खूनी खेल, पति ने कैंची से गोदकर पत्नी को मार डाला

   संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: मामी से प्रेम संबंध और तलाक के विवाद में खूनी खेल, पति ने कैंची से गोदकर पत्नी को मार डाला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम