शामली में सामूहिक विवाह: परिणय सूत्र में बंधे 82 जोड़े, गूंजीं शहनाइयां

मुख्यमंत्र सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ कार्यक्रम 

School Ad

शामली। जिले के विकासखंड ऊन स्थित आरके फार्म में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में ऊन, गढ़ी पुख्ता और झिंझाना के कुल 82 जोड़ों का विवाह और निकाह पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल और विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख ऊन रामपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक प्रेमचंद और जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी मौजूद रहीं। अतिथियों ने नव-दंपतियों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 3 लाख रुपये वार्षिक आय तक के पात्र परिवार ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अंत में, नव-दंपतियों को उपहार सामग्री भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं ये भी पढ़ें  शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये का प्रावधान
समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी मोहित बेनीवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना में धनराशि बढ़ाकर अब 1 लाख रुपये प्रति जोड़ा कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 60,000 रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। जबकि 25,000 रुपये चांदी की पायल, बिछिया, वस्त्र आदि वैवाहिक उपहार सामग्री पर खर्च होंगे। इस​के अलावा 15,000 रुपये: विवाह आयोजन, भोजन, टेंट और अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाएंगे।

शामली में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम ये भी पढ़ें  शामली में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

पारदर्शिता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष से योजना में बायोमैट्रिक और फेशियल उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है ताकि केवल पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिले। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में 54 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जो समाज में एकता और भाईचारे का अनूठा संदेश है।

शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प ये भी पढ़ें  शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प

 

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

कम कीमत में ऑटोमैटिक SUV नई Kia Sonet लॉन्च अब Creta के लिए बढ़ी मुश्किल

अगर आप कम बजट में एक शानदार ऑटोमैटिक SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी ...
ऑटोमोबाइल 
कम कीमत में ऑटोमैटिक SUV नई Kia Sonet लॉन्च अब Creta के लिए बढ़ी मुश्किल

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक परिसर में मंगलवार को 'तहसील आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं

केवी और नवोदय विद्यालयों में 13000+ शिक्षकों के पद खाली; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों (केवी) और जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में 13,701 शिक्षकों के पद खाली हैं।शिक्षा मंत्रालय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केवी और नवोदय विद्यालयों में 13000+ शिक्षकों के पद खाली; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा खुलासा

मुजफ्फरनगर में गूंजे भजनों के स्वर:'लाल-लाल उड़े रे गुलाल' पर झूमे भक्त

मुजफ्फरनगर। पापमोचिनी एकादशी के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 'श्री कृष्ण...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गूंजे भजनों के स्वर:'लाल-लाल उड़े रे गुलाल' पर झूमे भक्त

सान्या मल्होत्रा का ₹14.3 करोड़ का आलीशान घर; देखें गृह प्रवेश की तस्वीरें

'दंगल' फेम अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल कामयाबी के साथ-साथ अपनी पर्सनल अचीवमेंट को लेकर भी...
मनोरंजन 
सान्या मल्होत्रा का ₹14.3 करोड़ का आलीशान घर; देखें गृह प्रवेश की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार में किराना दुकान में साेमवार की भाेर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया में किराना स्टोर में लगी आग, मां-बेटे की जल कर मौत , जान बचाने छत से कूदा पिता घायल

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

मुरादाबाद। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर मुरादाबाद में विरोध तेज हो गया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

सहारनपुर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दो अन्य घायल

सहारनपुर। ट्यूशन से अपने घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दो अन्य घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम