भाजपा सरकार की योजनाओं से बदल रही गरीबों की जिंदगी: मीनाक्षी स्वरूप

On
School Ad

 

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों के घर का सपना साकार करने की दिशा में सोमवार को जनपद में 105 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 10.50 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित की गई।

मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप


सोमवार को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया।
इसी कड़ी में नगरपालिका परिषद मुख्यालय टाउनहाल के सभाकक्ष में जिला स्तरीय लाभ वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर अधिकारियों, अतिथियों ने लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। 

मुजफ्फरनगरः जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए चार लाख से अधिक मामले ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए चार लाख से अधिक मामले


कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अतिथियों, अधिकारियों और लाभार्थियों का स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के कारण गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंच रहा है। 

रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत !


उन्होंने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से जनपद के 105 पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 10.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। इस सहायता से लाभार्थियों को अपने घर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, डूडा से अमित आत्रे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नई जिला कार्यकारिणी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व: ज़िया चौधरी

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन, डॉ. श्वेता कौशिक जिला उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल मंत्री बनी

   मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से जनपद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन, डॉ. श्वेता कौशिक जिला उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल मंत्री बनी

मुजफ्फरनगर: खतौली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की उठी मांग

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आगामी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की उठी मांग

जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 220 लाभार्थियों को मिली 1 लाख की पहली किस्त

  नोएडा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान           कार्यक्रम...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 220 लाभार्थियों को मिली 1 लाख की पहली किस्त

उत्तर प्रदेश

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

   सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अवैध और अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो या व्हाइट फॉस्फोरस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम