मुजफ्फरनगर: गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू, जिला पूर्ति अधिकारी ने छापेमारी कर जांची जमीनी हकीकत
मुजफ्फरनगर। जनपद में रसोई गैस और ईंधन की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने शनिवार को शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि जनपद में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है।
गैस एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचे अधिकारी
जिला पूर्ति अधिकारी ने मैसर्स दीपक गैस सर्विस और मैसर्स सरवट इण्डेन गैस सर्विस के कार्यालयों व गोदामों का सघन निरीक्षण किया। वहां मौजूद उपभोक्ताओं को उन्होंने जानकारी दी कि सिलेंडरों की आपूर्ति पर्याप्त है, इसलिए पैनिक होने या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जनता से संयम बनाए रखने और वितरण कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन उपभोक्ताओं को भी चेतावनी दी जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूर्ण कराएं और बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कंपनी के मोबाइल ऐप का ही प्रयोग करें।
सर्वर पर लोड से आती है तकनीकी समस्या
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकीगैस वितरण में होने वाली देरी पर स्पष्टीकरण देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कतिपय तकनीकी कारणों और कंपनी के सर्वर पर लोड बढ़ने की वजह से कभी-कभी ऑनलाइन सिस्टम में समस्या आ जाती है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाता है। आपूर्ति सुचारू है और गोदामों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
पेट्रोल पंपों पर भी जांच, स्टॉक मिला भरपूर
ईंधन की उपलब्धता जांचने के लिए टीम ने आनंदपुरी स्थित मॉडर्न सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप) का निरीक्षण किया, जहाँ पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने दावा किया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी किल्लत जैसी स्थिति नहीं है।
होटल और ढाबों पर छापेमारी, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर रोक
घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। टीम ने मेरठ रोड स्थित फूड एंड मूड होटल, देवेंद्र फास्ट फूड और रुड़की रोड स्थित पंडित जी शुद्ध भोजनालय सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। हालांकि, जांच के दौरान इन स्थानों पर घरेलू गैस का उपयोग होता नहीं पाया गया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान स्वामियों को सख्त हिदायत दी कि यदि भविष्य में व्यावसायिक कार्यों के लिए घरेलू गैस का प्रयोग मिला, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हॉकर्स को निर्देश और कालाबाजारी पर चेतावनी
भ्रमण के दौरान रास्ते में मिले विभिन्न गैस एजेंसियों के हॉकर्स को रोककर उनके आई-डी कार्ड और सिलेंडर डिलीवरी से संबंधित उपकरणों व अभिलेखों की जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ निरंतर छापेमारी जारी रहेगी। अंत में आम जनमानस को पुनः आश्वस्त किया गया कि तेल और गैस की कोई कमी नहीं है, अतः किसी भी स्थिति में पैनिक न हों।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां