मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ निवासी चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में पिस्टल और तमंचे बरामद किए हैं। यह गिरोह आगामी ग्राम पंचायत चुनावों के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हथियारों की सप्लाई करने की फिराक में था।

घेराबंदी कर दबोचे गए तस्कर

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

शाहपुर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि तितावी की ओर से एक स्विफ्ट कार में कुछ लोग अवैध हथियारों की खेप लेकर बुढ़ाना की तरफ जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पलड़ी नहर पुलिया के पास मोर्चा संभाल लिया। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार में सवार चारों आरोपियों को दबोच लिया।

मुजफ्फरनगर: पी.आर. पब्लिक स्कूल में 'शाइनिंग स्टार्स' समारोह की धूम, नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा से जीता सबका दिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पी.आर. पब्लिक स्कूल में 'शाइनिंग स्टार्स' समारोह की धूम, नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा से जीता सबका दिल

बरामदगी और आरोपियों की पहचान

मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकिल पुत्र सलाउद्दीन, फरहान पुत्र इमरान, मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद आबिद और शाहरुख पुत्र शौकीन अहमद के रूप में हुई है, जो सभी मेरठ के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान कार से 7 पिस्टल (32 बोर), 3 तमंचे (315 बोर) और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।

40 हजार की पिस्टल 70 हजार में बेचते थे

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे मेरठ से कम दामों पर हथियार खरीदकर डिमांड के अनुसार मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत जैसे जिलों में ऊंची कीमतों पर बेचते थे। आरोपियों के मुताबिक, वे 40 हजार रुपये में खरीदी गई पिस्टल को 65 से 70 हजार रुपये में और 6 हजार वाले तमंचे को 10 हजार रुपये तक में खपाते थे। आगामी चुनावों के कारण हथियारों की मांग बढ़ गई थी, जिसका फायदा उठाकर वे मोटी कमाई करने की योजना बना रहे थे।

एसएसपी के अनुसार, गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी है।

Views: 44

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

सहारनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहारनपुर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद में चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर सस्ते सामान का जाल बिछाकर लाखों लूटने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

   मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार करने में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर सस्ते सामान का जाल बिछाकर लाखों लूटने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर

   मुजफ्फरनगर। आगामी राष्ट्रीय जनगणना-2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कमर कस ली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी ने दी किसानों को सौगात, अब हर हफ्ते दुकानों पर लगेगी जागरूकता गोष्ठी

   मुजफ्फरनगर। जनपद में मिट्टी की सेहत सुधारने और रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी ने दी किसानों को सौगात, अब हर हफ्ते दुकानों पर लगेगी जागरूकता गोष्ठी

प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अत्यंत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

सहारनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहारनपुर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद में चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अत्यंत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: कलयुगी पिता की करतूत; 5 बेटियों के शोषण का आरोप, मांडा थाने पहुँची पीड़िता

सहारनपुर दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो सिपाही

सहारनपुर: जिले में आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा की शुचिता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो सिपाही

रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम