नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

On
School Ad

नैनीताल।  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रविवार देर रात भीषण आंधी-तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रामनगर में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। सरोवर नगरी में पेयजल और विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ा है। नैनीताल जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र के अनुसार कल देर रात नैनीताल जिले में भीषण आंधी तूफान आने के कारण जगह -जगह पेड़ टूट कर विद्युत लाइन पर गिर गये जिससे जिले में विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के रामनगर के रिंगोड़ा गांव में घर पर पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। इसी के साथ ही नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मार्ग को कुछ घंटों में ही सुचारू कर लिया गया।
नैनीताल शहर में भी आंधी-तूफान का जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। आंधी-तूफान के चलते जगह-जगह बिजली के तार टूट गये। जिससे शहर में पेयजल और विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। इससे आम जन जीवन पर असर पड़ा। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
खबर लिखे जाने तक शहर में विद्युत और पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पायी है। विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में जुटे हैं। अन्य क्षेत्रों से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ? ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे ने सोमवार को बताया कि तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली की लाइनें टूटने की सूचना मिली है। विभाग की टीमों को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाइनें ठीक होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने बताया कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है l

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा' ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चैत्र नवरात्र से पहले 18 मार्च काे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराया संकट: जापान और ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य मदद से पीछे खींचे हाथ, ईरान की नई मिसाइल ने दुनिया को दहलाया

   वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध के सत्रहवें दिन वैश्विक कूटनीति और सुरक्षा समीकरणों में भारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराया संकट: जापान और ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य मदद से पीछे खींचे हाथ, ईरान की नई मिसाइल ने दुनिया को दहलाया

खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता

बैंकॉक। होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार थाईलैंड के मालवाहक जहाज के चालक दल के 20 सदस्य सोमवार को थाईलैंड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से जारी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और वितरण केंद्रों पर लग रही लंबी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंढापांडे क्षेत्र में हुए इस भीषण दुर्घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चैत्र नवरात्र से पहले 18 मार्च काे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से जारी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और वितरण केंद्रों पर लग रही लंबी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंढापांडे क्षेत्र में हुए इस भीषण दुर्घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

हाइवे पर दौड़ती ईको कार में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू, यात्री सुरक्षित

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत रविवार देर रात्रि मथुरा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार में अचानक आग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
हाइवे पर दौड़ती ईको कार में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू, यात्री सुरक्षित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम