'फर्जी न्यूज' फैलाने को लेकर ईरानी सरकार और अमेरिकी मीडिया पर बरसे ट्रंप, बोले- ईरान सिर्फ एआई लड़ाई जीत सकता है

On
School Ad

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गलत सूचनाएं फैलाने को लेकर अमेरिकी मीडिया और ईरानी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान केवल एआई द्वारा निर्मित फर्जी वीडियो के सहारे दुष्प्रचार की लड़ाई जीतने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने आगाह किया कि ईरान द्वारा 'एआई' का उपयोग सूचना युद्ध में एक घातक हथियार के रूप में किया जा रहा है, ताकि वैश्विक स्तर पर भ्रम फैलाया जा सके। ईरान पर निशाना साधते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "ईरान को लंबे समय से मीडिया के जरिए तथ्यों से छेड़छाड़ और पब्लिक रिलेशन्स का मास्टर माना जाता है। वे सेना के हिसाब से बेअसर और कमजोर हैं, लेकिन वे फेक न्यूज मीडिया को गलत जानकारी देने में सच में अच्छे हैं।

इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट ये भी पढ़ें  इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट

अब, एआई एक और गलत जानकारी का हथियार बन गया है जिसका ईरान काफी अच्छे से इस्तेमाल करता है। वे दिन-ब-दिन खत्म होते जा रहे हैं।" ट्रंप ने पोस्ट में आगे कहा कि ईरान नकली बोट्स् दिखाकर बता रहा है कैसे ये बोट्स समुद्र में अलग-अलग जहाजों पर गोली चला रही थीं, जो बहुत बढ़िया, ताकतवर और खतरनाक दिखती हैं, लेकिन ये बोट्स हैं ही नहीं। यह सब गलत जानकारी है, जो यह दिखाने के लिए है कि उनकी पहले से हारी हुई सेना कितनी मजबूत है! अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टिंग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरान के हमले में अमेरिका के पांच रिफ्यूलिंग प्लेन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है।

ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- 'आई लव मोदी एंड आई लव इंडिया'  ये भी पढ़ें  ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- 'आई लव मोदी एंड आई लव इंडिया'

इनमें से चार विमान पूरी तरह सुरक्षित और सेवा में हैं। केवल एक विमान को आंशिक क्षति पहुंची है, जो मरम्मत के बाद जल्द ही दोबारा उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएगा। जिन बिल्डिंग्स और शिप में आग लगी हुई दिखाई गई है, वे आग नहीं हैं; यह एआई से बनी फेक न्यूज है। उदाहरण के लिए, ईरान, फेक न्यूज मीडिया के साथ मिलकर काम करते हुए, हमारे महान यूएसएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर को, जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित शिप में से एक है, समुद्र में बेकाबू होकर जलता हुआ दिखा रहा है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि जिन मीडिया आउटलेट्स ने इस तरह की फेक न्यूज फैलाई है, उनके खिलाफ देशद्रोह का चार्ज लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "सच तो यह है कि ईरान खत्म हो रहा है और वे सिर्फ वही लड़ाइयां जीतते हैं जो वे एआई के जरिए बनाते हैं और जिन्हें भ्रष्ट मीडिया आउटलेट्स फैलाते हैं। रेडिकल लेफ्टविंग प्रेस यह अच्छी तरह जानता है, लेकिन फिर भी झूठी कहानियां और झूठ फैलाता रहता है।"

ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी ये भी पढ़ें  ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

अमेरिकी मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठी खबरों की वजह से इनकी अप्रूवल रेटिंग इतनी कम है। इन मीडिया संस्थानों की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) के चेयरमैन ब्रेंडन कैर इन भ्रष्ट और बेहद पक्षपाती न्यूज संगठनों के लाइसेंस की समीक्षा कर रहे हैं। उनके अनुसार, इन संस्थानों को अमेरिकी एयरवेव का मुफ्त इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है, लेकिन वे इसका उपयोग खबरों और अपने कई कार्यक्रमों में गलत जानकारी फैलाने के लिए करते हैं। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि लेट-नाइट शो होस्ट्स को खराब रेटिंग के बावजूद भारी सैलरी मिलती है और जैसा कि वे अपने शो द अप्रेंटिस में कहते थे, उन्हें कभी फायर नहीं किया जाता।

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

नैनीताल।  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रविवार देर रात भीषण आंधी-तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रामनगर में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के शीर्ष...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

राजस्थान के कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान गिरा, 18 से फिर बदलेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। अलवर, झुंझुनूं,...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान गिरा, 18 से फिर बदलेगा मौसम

ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने की पीड़ित परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया इस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने की पीड़ित परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में अजान को लेकर BJP सांसद का बयान, सियासी बवाल तेज

अलीगढ़। अक्सर अपने तीखे और विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में अजान को लेकर BJP सांसद का बयान, सियासी बवाल तेज

मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

मुरादाबाद में गौतस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

   बाराबंकी। बाराबंकी के बडेल मैदान में आयोजित आजाद समाज पार्टी के स्थापना दिवस और मान्यवर कांशीराम की जयंती समारोह के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम