बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

On
School Ad

बाराबंकी। बाराबंकी के बडेल मैदान में आयोजित आजाद समाज पार्टी के स्थापना दिवस और मान्यवर कांशीराम की जयंती समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्टल लगाकर सांसद चंद्रशेखर आजाद के बेहद करीब पहुंच गया। जिस समय यह घटना हुई, चंद्रशेखर मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे और युवक उनसे महज 10 कदम की दूरी पर था। सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध आचरण दिखने पर युवक को तुरंत दबोच लिया और मंच से दूर ले जाकर सभा से बाहर कर दिया।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP ये भी पढ़ें  यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

पुलिसकर्मी निकला पिस्टल लेकर पहुंचा युवक

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ? ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अमित कुमार के रूप में बताई और दावा किया कि वह पुलिस विभाग में सिपाही है और पुलिस लाइन में तैनात है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि उक्त सिपाही की ड्यूटी सादे कपड़ों में सुरक्षा घेरे के भीतर लगाई गई थी। गौरतलब है कि करणी सेना द्वारा चंद्रशेखर को बाराबंकी न आने की चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और इसी सतर्कता के चलते युवक को संदिग्ध मानकर पूछताछ की गई।

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा' ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

जुल्म के खिलाफ नहीं झुकने का आह्वान

मंच से संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने ईरान के नेता अयातुल्ला खामेनेई का जिक्र करते हुए उन्हें बाराबंकी की मिट्टी से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह खामेनेई ने झुकने के बजाय शहादत का रास्ता चुना, उसी तरह वे भी किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को डरने की जरूरत नहीं है और दावा किया कि 2027 के चुनाव में भाईचारे के दम पर उत्तर प्रदेश से वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

नगीना के इतिहास को दोहराने का दावा

सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र नगीना का उदाहरण देते हुए समर्थकों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि जिस तरह नगीना की पांचों विधानसभा सीटों पर विरोधियों को शिकस्त दी गई, वही इतिहास अब पूरे प्रदेश में दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से आजाद समाज पार्टी ने मजबूती से काम करना शुरू किया है, तभी से अन्य राजनीतिक दलों में महापुरुषों को अपना बताने की होड़ लग गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले दो दशकों में इन पार्टियों को कांशीराम साहब की याद क्यों नहीं आई।

महापुरुषों की विरासत पर तीखी प्रतिक्रिया

डॉ. अंबेडकर और कांशीराम को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान पर चंद्रशेखर ने साफ कहा कि महापुरुष किसी एक जाति या दल की जागीर नहीं होते। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी की सक्रियता के कारण ही आज अन्य दल इन महापुरुषों के सम्मान की बात करने को मजबूर हुए हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटे समर्थकों ने पार्टी के छठे स्थापना दिवस पर संकल्प लिया कि वे सामाजिक न्याय की लड़ाई को गांवों तक ले जाएंगे।

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

प्रयागराज/खरगोन।  मध्यप्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा के विवाह प्रकरण के मामले में फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा भोंसले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  मध्य प्रदेश 
कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

नैनीताल।  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रविवार देर रात भीषण आंधी-तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रामनगर में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के शीर्ष...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

राजस्थान के कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान गिरा, 18 से फिर बदलेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। अलवर, झुंझुनूं,...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान गिरा, 18 से फिर बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

प्रयागराज/खरगोन।  मध्यप्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा के विवाह प्रकरण के मामले में फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा भोंसले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  मध्य प्रदेश 
कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में अजान को लेकर BJP सांसद का बयान, सियासी बवाल तेज

अलीगढ़। अक्सर अपने तीखे और विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में अजान को लेकर BJP सांसद का बयान, सियासी बवाल तेज

मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

मुरादाबाद में गौतस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम