राजस्थान के कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान गिरा, 18 से फिर बदलेगा मौसम

On
School Ad

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हनुमानगढ़ के संगरिया क्षेत्र में दिन में तेज धूप के बीच अचानक ओले गिरने से लोग हैरान रह गए। वहीं अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित टपूकड़ा में रविवार सुबह करीब 10 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। झुंझुनूं, पिलानी और अलवर के कुछ इलाकों में तड़के बारिश और ओलावृष्टि हुई, हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन के समय धूलभरी आंधी चली। हल्के बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीगंगानगर में तापमान 32 डिग्री रहा।

अन्य शहरों में चूरू में अधिकतम तापमान 34.4, बीकानेर में 34.6, जैसलमेर में 35.2, सीकर में 33, अलवर में 31.4, करौली में 33, फतेहपुर (सीकर) में 34, नागौर में 33.5 और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रविवार को सबसे अधिक गर्मी चित्तौड़गढ़ में रही, जहां तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

राजधानी जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। बीच-बीच में हल्की हवा भी चली, लेकिन तापमान बढ़कर 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर के नजदीक दौसा में 35.5, वनस्थली (टोंक) में 36.3 और अजमेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार प्रदेश में 16 और 17 मार्च को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 18 मार्च की शाम से एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके मद्देनजर 18 मार्च के लिए राज्य के 12 जिलों में मौसम अलर्ट जारी किया गया है।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चैत्र नवरात्र से पहले 18 मार्च काे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराया संकट: जापान और ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य मदद से पीछे खींचे हाथ, ईरान की नई मिसाइल ने दुनिया को दहलाया

   वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध के सत्रहवें दिन वैश्विक कूटनीति और सुरक्षा समीकरणों में भारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराया संकट: जापान और ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य मदद से पीछे खींचे हाथ, ईरान की नई मिसाइल ने दुनिया को दहलाया

खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता

बैंकॉक। होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार थाईलैंड के मालवाहक जहाज के चालक दल के 20 सदस्य सोमवार को थाईलैंड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से जारी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और वितरण केंद्रों पर लग रही लंबी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंढापांडे क्षेत्र में हुए इस भीषण दुर्घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चैत्र नवरात्र से पहले 18 मार्च काे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से जारी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और वितरण केंद्रों पर लग रही लंबी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंढापांडे क्षेत्र में हुए इस भीषण दुर्घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

हाइवे पर दौड़ती ईको कार में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू, यात्री सुरक्षित

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत रविवार देर रात्रि मथुरा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार में अचानक आग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
हाइवे पर दौड़ती ईको कार में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू, यात्री सुरक्षित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम