खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता

बैंकॉक। होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार थाईलैंड के मालवाहक जहाज के चालक दल के 20 सदस्य सोमवार को थाईलैंड पहुंच गये, जबकि तीन अब भी लापता हैं। थाई-पंजीकृत जहाज 'मयूरी नारी' की स्वामित्व वाली कंपनी 'प्रेशियस शिपिंग पब्लिक कंपनी लिमिटेड' ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि चालक दल के स्वागत के लिए कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर मौजूद थे और उनकी वापसी में आसानी के लिए संबंधित अधिकारियों से गहरा तालमेल बिठाया गया।
कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि की कि इस समय उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता उन तीन चालक दल के सदस्यों का पता लगाने की हैं, जो अब भी लापता हैं। थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेतकेओ ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, जहाज पर सवार तीन थाई चालक दल सदस्यों के खोज और बचाव अभियान में ईरानी पक्ष से सहायता मांगी।उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से थाई मालवाहक जहाजों के सुरक्षित मार्ग के प्राधिकार पर भी चर्चा की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां