खुले मंच से धमकी! “चूहे की मौत हुई तो खानदान खत्म…” बीजेपी नेता के बयान पर बवाल

संभल। चुनाव अभी दूर हैं… लेकिन बयान ऐसे दिए जा रहे हैं जैसे सियासी मैदान नहीं, कोई अखाड़ा सज गया हो।
उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी नेता संजीव यादव ने खुले मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनका कोई कार्यकर्ता किसी षड्यंत्र का शिकार हुआ तो वह “इलाज कर देंगे”… और अगर किसी की “चूहे की मौत” भी हुई, तो पूरा खानदान खत्म करा देंगे।
इतना ही नहीं, इसी मंच से उन्होंने गुन्नौर विधानसभा सीट से 2027 का चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां