मुरादाबाद में गायक बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, विश्वविद्यालय के बाहर लाठीचार्ज के बाद भगदड़, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। तीर्थकर महावीर विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रसिद्ध गायक बादशाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां विश्वविद्यालय के बाहर एकत्र हो गए। कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर भीड़ और सुरक्षा कर्मियों के बीच तनातनी बढ़ गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में प्रवेश सीमित होने के कारण कई युवक-युवतियों को मुख्य द्वार के बाहर ही रोक दिया गया था। इसी दौरान कुछ लोग जबरन परिसर में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ लगातार आगे बढ़ने लगी।
स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा बल प्रयोग किया और लाठियां चलाकर लोगों को पीछे हटाया। इस कार्रवाई के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सीलघटना के दौरान दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर भी अव्यवस्था की स्थिति बन गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जवानों ने लोगों को दौड़ाकर खदेड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के दृश्य अब व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय विश्वविद्यालय परिसर के भीतर संगीत कार्यक्रम जारी था, जबकि बाहर बड़ी संख्या में लोग प्रवेश के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी वजह से मुख्य द्वार के पास तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए भीड़ प्रबंधन को लेकर अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां