स्कूलों में छात्राओं के लिए टॉयलेट की कमी शर्मनाक: रंजीत रंजन ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा..कहा- सुविधाओं के अभाव में बढ़ रहा है ड्रॉपआउट

On
School Ad

 नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने स्कूलों में छात्राओं के लिए टॉयलेट से जुड़ा विषय राज्यसभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा का ध्यान इस बेहद गंभीर और शर्मनाक समस्या की ओर दिलाना चाहती हैं। कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने बताया कि देश के हजारों स्कूलों में छात्राओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की आज भी भारी कमी है। यह सिर्फ सुविधा का मुद्दा नहीं है, बल्कि हमारी बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का सवाल है। उन्होंने कहा कि सरकारी मंचों से बेटियों की बात होती है, उनके भविष्य की बात की जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई स्कूलों में आज भी बेटियों के लिए एक शौचालय तक उपलब्ध नहीं है।

उत्तराखंड विधानसभा: 1.11 लाख करोड़ का बजट पास, देर रात तक चली कार्यवाही के बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित ये भी पढ़ें  उत्तराखंड विधानसभा: 1.11 लाख करोड़ का बजट पास, देर रात तक चली कार्यवाही के बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

ईरान के खर्ग द्वीप पर अमेरिका की बमबारी, सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा, तेहरान ने कहा-जल्द जवाब देंगे ये भी पढ़ें  ईरान के खर्ग द्वीप पर अमेरिका की बमबारी, सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा, तेहरान ने कहा-जल्द जवाब देंगे

उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आई एक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 5,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय नहीं हैं। इस स्थिति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी शर्मनाक बताते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। रंजीता रंजन ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक राज्य की नहीं है। हमारे देश में स्वच्छता सुविधाओं और मासिक धर्म प्रबंधन की कमी के कारण हर साल लगभग 2.3 करोड़ लड़कियां स्कूल छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। कई स्कूलों में न तो साफ पानी है, न साबुन है और न ही सेनेटरी नैपकिन के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था है। ऐसी परिस्थितियों में लड़कियों के लिए पढ़ाई जारी रखना बेहद कठिन हो जाता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कुछ अन्य राज्यों की स्थिति और भी चिंताजनक है। बिहार में केवल 23 प्रतिशत स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय हैं। उत्तर प्रदेश में यह संख्या काफी कम है। वर्ष 2024-25 के सर्वेक्षण के अनुसार देश में लगभग 14.72 लाख स्कूल हैं, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यालयों में छात्राओं के लिए पर्याप्त स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उदाहरण के लिए जम्मू कश्मीर में 1,321 सरकारी स्कूलों में शौचालय नहीं हैं।

संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही ये भी पढ़ें  संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

उत्तराखंड में 148 विद्यालयों में छात्राओं के लिए शौचालय नहीं हैं। राजस्थान में हजारों से अधिक स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय नहीं हैं। मध्य प्रदेश में भी बहुत बड़ी संख्या में स्कूलों में शौचालय नहीं हैं। इसके अतिरिक्त यूनिसेफ के अनुसार भारत में लगभग 22 प्रतिशत स्कूलों में छात्राओं के लिए उपयुक्त शौचालय उपलब्ध नहीं हैं। रंजीत रंजन ने कहा कि यह गंभीर सवाल खड़ा करता है कि क्या हम सिर्फ नारों से बेटियों को सशक्त बना रहे हैं। क्या बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल भाषणों और विज्ञापनों तक ही सीमित है? उन्होंने कहा, "मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि देश भर के स्कूलों में स्वच्छता सुविधाओं का तत्काल राष्ट्रीय सर्वेक्षण कराया जाए। हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग, सुरक्षित और कार्यशील शौचालय सुनिश्चित किए जाएं। साफ पानी, साबुन और मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। अगर हमें सच में अपनी बेटियों को सशक्त बनाना है, तो हमें नारों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे।" 

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार

   मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार

स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी

जालोर/लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छोटी उम्र के बच्चों को रोने या नाराज़ होने देना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी

मुजफ्फरनगर: जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स का शिकंजा, हिरासत में लिए गए दुकान मालिक से की पूछताछ

मुजफ्फरनगर। दवा मार्केट के रूप में विख्यात जिला परिषद मार्केट में सोमवार को हुई हरियाणा नारकोटिक्स टीम की छापेमारी के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स का शिकंजा, हिरासत में लिए गए दुकान मालिक से की पूछताछ

लखनऊ के चिनहट CSC पर डिप्टी CM का छापा! खामियां देख भड़के ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री Brajesh Pathak एक्शन मोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के चिनहट CSC पर डिप्टी CM का छापा! खामियां देख भड़के ब्रजेश पाठक

लखनऊ में सवर्णों का बड़ा प्रदर्शन! विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में सोमवार को सवर्ण समाज से जुड़े संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।दरअसल Rashtriya...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सवर्णों का बड़ा प्रदर्शन! विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका

उत्तर प्रदेश

स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी

जालोर/लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छोटी उम्र के बच्चों को रोने या नाराज़ होने देना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी

लखनऊ के चिनहट CSC पर डिप्टी CM का छापा! खामियां देख भड़के ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री Brajesh Pathak एक्शन मोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के चिनहट CSC पर डिप्टी CM का छापा! खामियां देख भड़के ब्रजेश पाठक

लखनऊ में सवर्णों का बड़ा प्रदर्शन! विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में सोमवार को सवर्ण समाज से जुड़े संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।दरअसल Rashtriya...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सवर्णों का बड़ा प्रदर्शन! विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका

भक्ति की मिसाल: सहारनपुर से काठमांडू तक 1300 किमी की पैदल यात्रा कर लौटे राहुल शर्मा, भूतेश्वर मंदिर में जोरदार स्वागत

   मेरठ। श्रद्धा और अटूट संकल्प के आगे बड़ी से बड़ी बाधाएं भी घुटने टेक देती हैं, इसे चरितार्थ कर दिखाया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
भक्ति की मिसाल: सहारनपुर से काठमांडू तक 1300 किमी की पैदल यात्रा कर लौटे राहुल शर्मा, भूतेश्वर मंदिर में जोरदार स्वागत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम