गाजियाबाद: साक्षी महाराज के बयान पर भड़के यति नरसिंहानंद, कहा- सवर्णों के बिना चुनाव नहीं जीत सकते सांसद
गाजियाबाद। भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा सवर्णों को लेकर दिए गए हालिया बयान पर विवाद गहरा गया है। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने एक वीडियो जारी कर सांसद के बयानों का कड़ा उत्तर दिया है। उन्होंने साक्षी महाराज की राजनीति को अवसरवादी बताते हुए कहा कि जिस वर्ग के दम पर वे आज इस मुकाम पर हैं, उन्हें ही डराना शर्मनाक है।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि साक्षी महाराज को आज जो भी सम्मान या पद मिला है, वह केवल राम मंदिर आंदोलन और हिंदुत्व की लहर के कारण मिला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज साक्षी महाराज सवर्णों को 90 प्रतिशत आबादी का डर दिखा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि सवर्णों के वोट के बिना वे कभी कोई चुनाव नहीं जीत पाए हैं और न ही भविष्य में जीत पाएंगे।
अवसरवादिता पर उठाए सवाल
साक्षी महाराज पर तीखा हमला बोलते हुए यति नरसिंहानंद ने उनके राजनीतिक इतिहास की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाकर साक्षी महाराज भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन जब वहां चुनाव जीतने की स्थिति नहीं बनी, तो वे फिर से वापस भाजपा में लौट आए। उन्होंने कहा कि अपनी इस अवसरवादिता पर विचार करने के बजाय वे उन सवर्णों को धमका रहे हैं जिन्होंने हमेशा उन्हें सिर-आंखों पर बिठाया।
ये भी पढ़ें दिल्ली : मयूर विहार में कार से मिला ड्राइवर का शव, स्टार सिटी मॉल के पार्किंग एरिया का मामलादमन की धमकी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
यति नरसिंहानंद गिरी ने वीडियो में आगे कहा कि यह बेहद दुखद है कि खुद को हिंदू नेता कहने वाले साक्षी महाराज आज मुसलमानों और अन्य वर्गों के साथ मिलकर सवर्णों के दमन की बात कर रहे हैं। उन्होंने तथाकथित सवर्णों को भी नसीहत दी कि उन्हें साक्षी महाराज के इस व्यवहार से सीख लेनी चाहिए कि राजनीति में उनके समर्थन का क्या मोल लगाया जा रहा है।
इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल साक्षी महाराज की ओर से इस पलटवार पर कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पत्रकारिता जगत में संजय सक्सेना एक जाना-माना और सम्मानित नाम हैं। लगभग तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने न केवल समाचारों को कवर किया है, बल्कि प्रदेश की बदलती राजनीति और सामाजिक ताने-बाने का गहरा विश्लेषण भी किया है।
संजय सक्सेना अपनी स्पष्टवादिता और तटस्थ राजनीतिक समझ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने प्रिंट से लेकर डिजिटल मीडिया तक के लंबे सफर में कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में एक स्वतंत्र और वरिष्ठ पत्रकार के रूप में, वे लखनऊ की सत्ता के गलियारों से लेकर ग्रामीण उत्तर प्रदेश की जमीनी हकीकत पर अपनी पैनी नजर रखते हैं। उनके लेख और विश्लेषण न केवल पाठकों को जानकारी देते हैं, बल्कि सत्ता और प्रशासन को भी आइना दिखाने का काम करते हैं।

टिप्पणियां