लखनऊ: 1000 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े रियल एस्टेट घोटालों में से एक 'शाइन सिटी' ग्रुप के प्रमोटर और मुख्य आरोपी राशिद नसीम को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 1000 करोड़ रुपये की ठगी कर वर्ष 2019 में देश छोड़कर फरार हुए राशिद की गिरफ्तारी भारतीय जांच एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के निरंतर समन्वय का परिणाम है। लखनऊ की विशेष अदालत ने 10 महीने पहले ही उसे भगोड़ा घोषित किया था। अब ईडी उसे प्रत्यर्पण के जरिए लखनऊ लाने की तैयारी में जुट गई है।

554 मुकदमों का सामना और 5 लाख का इनाम

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज के करेली का मूल निवासी राशिद नसीम और उसके सहयोगियों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिकॉर्ड 554 एफआईआर दर्ज हैं। अकेले लखनऊ मुख्यालय होने के कारण यहां के गोमतीनगर, विकासनगर और मोहनलालगंज जैसे थानों में सैकड़ों केस दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने राशिद और उसके भाई आसिफ पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसका भाई आसिफ पहले ही प्रयागराज से गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल जेल में है।

सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता ये भी पढ़ें  सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता

पॉन्जी स्कीम के जरिए हजारों को बनाया शिकार

आगरा: भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई, टोल बैरियर नहीं उठाने पर कर्मचारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  आगरा: भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई, टोल बैरियर नहीं उठाने पर कर्मचारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

जांच में खुलासा हुआ है कि शाइन सिटी ग्रुप ने पॉन्जी और पिरामिड स्कीमों के माध्यम से निवेशकों को ऊंचे रिटर्न और सस्ते प्लॉट व फ्लैट का लालच दिया था। कंपनी ने लगभग 34 फर्जी कंपनियां बनाईं और हजारों लोगों की गाढ़ी कमाई हड़प ली। रेरा की जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि लखनऊ में महज 58 प्लॉटों के पंजीकरण के विरुद्ध कंपनी ने 3000 से अधिक लोगों से बुकिंग कर पैसा वसूला था। ठगी की इस रकम को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए विदेश भेजने और बेनामी संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया।

दुबई से संचालित हो रहा था ठगी का सिंडिकेट

जांच एजेंसियों का दावा है कि राशिद नसीम दुबई में बैठकर अपने गुर्गों के जरिए भारत में नेटवर्क संचालित कर रहा था। वह 2018 में नेपाल में भी गिरफ्तार हुआ था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद दुबई भागने में सफल रहा। ईडी अब तक इस मामले में 266.70 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर चुकी है, जिनमें लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी और पटना की जमीनें व कॉमर्शियल स्पेस शामिल हैं। मामले में अब तक उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल सहित 63 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

निवेशकों में जागी उम्मीद

राशिद की गिरफ्तारी के बाद हजारों ठगे गए निवेशकों में अपना पैसा वापस पाने की उम्मीद जगी है। एजेंसियों को उम्मीद है कि राशिद से पूछताछ में उन रास्तों का पता चलेगा जिनसे ठगी का पैसा विदेश भेजा गया और उन प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं जिन्होंने इस सिंडिकेट को संरक्षण दिया। फिलहाल, पुलिस और ईडी की टीमें कागजी कार्यवाही पूरी कर राशिद को जल्द से जल्द लखनऊ लाने के प्रयास में हैं।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

मुजफ्फरनगर: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मचारी का शव

   मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक्स-रे विभाग में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मचारी का शव

श्रद्धा: विश्वास, निष्ठा और भक्ति से जीवन में सफलता का मार्ग

जीवन में श्रेष्ठता के प्रति अटूट विश्वास और सम्मान का भाव ही श्रद्धा है। जब हमारी यही आस्था व्यवहारिक रूप...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
श्रद्धा: विश्वास, निष्ठा और भक्ति से जीवन में सफलता का मार्ग

दैनिक राशिफल: 28 फरवरी 2026, शनिवार

मेष : निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 28 फरवरी 2026, शनिवार

बुढ़ाना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाएं, युवक व मासूम बच्ची गंभीर, मेरठ रेफर 

बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे के बड़ौत रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब खाना खाकर टहलने निकली दो महिलाओं, एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
बुढ़ाना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाएं, युवक व मासूम बच्ची गंभीर, मेरठ रेफर 

उत्तर प्रदेश

यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी पर सख्त हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिम्मेदारों पर हो सकती हैं कार्रवाई

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 की छात्रवृत्ति प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी पर सख्त हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिम्मेदारों पर हो सकती हैं कार्रवाई

सहारनपुर में दूध फैक्ट्री पर छापा: हजारों लीटर दूध और कृत्रिम पनीर बरामद

सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कमेला कालोनी में संचालित एक दूध फैक्ट्री पर छापा मारकर हजारों लीटर दूध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दूध फैक्ट्री पर छापा: हजारों लीटर दूध और कृत्रिम पनीर बरामद

सहारनपुर: बड़गांव में अवैध शराब की भट्टी पकड़ी गई, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी चलाते एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 लीटर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बड़गांव में अवैध शराब की भट्टी पकड़ी गई, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश