शामली: मेरठ-करनाल हाईवे पर डिवाइडर के पत्थर से टकराकर कार पलटी, 12 घायल
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ करनाल हाईवे मार्ग पर बुढ़ाना फाटक के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढे तीन बजे उस समय हुआ जब पंजाब से एक कार में सवार होकर करीब बारह लोग बदायूं की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बुढ़ाना फाटक के पास पहुंची, सड़क के बीचों-बीच पड़े डिवाइडर के एक भारी पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही कई बार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
इस पूरे हादसे में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाईवे के बीच में बने डिवाइडर का एक बड़ा पत्थर टूटकर काफी समय से सड़क के बीच पड़ा था। नगर पालिका प्रशासन द्वारा न तो इस पत्थर को रास्ते से हटाया गया और न ही इसे वापस अपनी जगह पर लगाया गया। अंधेरे के कारण कार चालक को सड़क के बीच पड़ा यह पत्थर दिखाई नहीं दिया और यह बड़ा हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेलअस्पताल में उपचाराधीन घायलों ने बताया कि वे सभी मूल रूप से बदायूं के रहने वाले हैं और पंजाब से वापस घर लौट रहे थे। इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी घायलों को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए अस्पताल पहुँचाया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका के प्रति भारी रोष व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां