शामली पुलिस ने होलिका दहन और होली 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की
शामली। आगामी त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी है। सोमवार को एसपी एनपी सिंह द्वारा थाना कैराना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सघन पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च का उद्देश्य जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा होलिका दहन एवं होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना रहा। इस दौरान एसपी ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर अपील की कि होलिका दहन एवं होली पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाए।
उन्होंने लोगों को विशेष रूप से आगाह किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी बरती जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखा जाए। इस अवसर पर एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ कैराना हेमन्त कुमार, कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां