शामली औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव पर डीएम ने दिए नाले सुधार के निर्देश

शामली। औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर साईंमा के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर समस्या रखी।


रविवाद को अंकित गोयल ने डीएम एवं सीडीओ विनय कुमार तिवारी को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया का नाला बार-बार चोक हो जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी भर जाता है और उद्योगों के संचालन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और नाले को टिटौली ड्रेन से जोड़कर मवी गांव की झील तक पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। योजना के अनुसार पानी को साफ कर आगे निकासी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि टिटौली ड्रेन की सफाई के लिए  25 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे इंडस्ट्रियल एरिया का पानी पूर्वी यमुना नहर की ओर जाने के बजाय नई निकासी व्यवस्था से प्रवाहित होगा। भविष्य में बजट स्वीकृत होते ही नाले को और अधिक पक्का एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद उद्यमियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संरक्षक अशोक बंसल, जिलाध्यक्ष आलोक जैन, आशीष जैन, आशीष अग्रवाल, अमित जैन उपस्थित रहे।

शामली पुलिस का कांधला और कैराना में फ्लैग मार्च, एसपी ने जनता से की शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील ये भी पढ़ें  शामली पुलिस का कांधला और कैराना में फ्लैग मार्च, एसपी ने जनता से की शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मैडिकल में एक्स-रे टेक्नीशियन कांड: प्रताड़ना के आरोपी चारों सहकर्मी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

बेगराजपुर/मंसूरपुर। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन रामकुमार की आत्महत्या के मामले में मंसूरपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। वरिष्ठ...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मैडिकल में एक्स-रे टेक्नीशियन कांड: प्रताड़ना के आरोपी चारों सहकर्मी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मीरापुर। जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले एक 25...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फरनगर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने का दुस्साहस, पुलिस पर लाठी-सरियों से किया हमला

बुढ़ाना। जनपद की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब शांति भंग का नोटिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने का दुस्साहस, पुलिस पर लाठी-सरियों से किया हमला

मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, कार चकनाचूर

मुजफ्फरनगर। जनपद में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी एक बार फिर मासूम जानों पर भारी पड़ी है। पुरकाजी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, कार चकनाचूर

मुज़फ्फरनगर में दिनदहाड़े दरिंदगी: स्नान कर रही महिला के घर में घुसा पड़ोसी, छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी

जानसठ। जनपद में कानून का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसका एक और शर्मनाक उदाहरण सामने आया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दिनदहाड़े दरिंदगी: स्नान कर रही महिला के घर में घुसा पड़ोसी, छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के एक अवर अभियंता (JE) पर सत्ता के नशे में चूर होकर गुंडागर्दी करने का...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

होली मिलन: शिवसेना (शिंदे गुट) के समारोह में रंगों संग गूंजा एकता और भाईचारे का संदेश

मुरादाबाद- शहर में होली के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली मिलन: शिवसेना (शिंदे गुट) के समारोह में रंगों संग गूंजा एकता और भाईचारे का संदेश

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश