मुज़फ्फरनगर में दिनदहाड़े दरिंदगी: स्नान कर रही महिला के घर में घुसा पड़ोसी, छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी
आरोपी ने पार की हदें; पीड़िता के शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस की दबिश जारी
जानसठ। जनपद में कानून का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसका एक और शर्मनाक उदाहरण सामने आया है। जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े एक दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया, जहां एक पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर स्नान कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी के इस कृत्य ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 फरवरी 2026 की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। उस समय पीड़ित महिला घर पर अकेली थी और स्नान कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अंशुल शर्मा (पुत्र राज किशोर) अचानक घर के अंदर घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और जबरदस्ती का प्रयास किया। जब महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए शोर मचाया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ये भी पढ़ें पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेरघटना के बाद घबराई महिला ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के पति ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना जानसठ प्रभारी ने बताया कि आरोपी अंशुल शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां