शामली नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 अरब 37 करोड़ रुपये का बजट पारित किया

शामली। शहर के चहुंमुखी विकास और सौंदर्यकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 अरब 37 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने की।
पालिका सभागार में आयोजित बैठक में प्रस्ताव एक के तहत प्रस्तुत बजट को करतल ध्वनि के साथ मंजूरी दी गई। चेयरमैन ने कहा कि करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों, नालों और सार्वजनिक स्थलों का विकास कर शामली की सूरत बदली जाएगी।

बैठक में स्वःकर निर्धारण प्रणाली के तहत भवनकर व जलकर जमा करने में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। जनहित में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 31 मार्च 2026 तक 10 प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया, जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी।

शामली डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन: तीन नगर पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण ये भी पढ़ें  शामली डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन: तीन नगर पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

चेयरमैन ने बताया कि मुख्य मार्गों के डिवाइडरों के सौंदर्यकरण व लाइटिंग के लिए 2 करोड़ रुपये से की जायेगी। वार्ड 3 और 4 में एक-एक बारात घर का निर्माण 2 करोड़, रविदास मंदिर स्थित सामुदायिक केंद्र की दूसरी मंजिल पर हॉल निर्माण एक करोड, काका नगर में सामुदायिक केंद्र निर्माण एक करोड, पंडित दीनदयाल योजना के तहत लगभग 4 करोड़ के विकास कार्य, नगरीय पेयजल योजना में 2 करोड़ से ट्यूबवेल उपकरण, सबमर्सिबल व ऑटोमेटिक पैनल, मल्टीलेयर पार्किंग के लिए 2 करोड़ का प्रावधान, प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाने के लिए 1 करोड़, सड़कों के सुदृढ़ीकरण व वार्ड विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है।
इसके अलावा पार्कों के सौंदर्यकरण 2 करोड़, धार्मिक स्थलों के विकास 2 करोड़, नए बस स्टैंड 2 करोड़, छात्राओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी 2 करोड़, ओपन जिम 1 करोड़, तिरंगा चौक एक करोड़, पालिका के नए भवन 7 करोड़ और नमो पार्क 2 करोड़ के प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस अवसर पर ईओ विनोद सोलंकी, सभासद रोबिन गर्ग, साजिद, सेठपाल, गुलजार मंसूरी, संदीप कुमार, बॉबी, निशीकांत संगल, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे।

शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेल ये भी पढ़ें  शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेल

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: युवक ने प्रेमिका के घर में खुद को मारी गोली.. पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन । प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार शाम एक युवक द्वारा खुद को गोली मार लेने की घटना सामने आई...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: युवक ने प्रेमिका के घर में खुद को मारी गोली.. पुलिस जांच में जुटी

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

लखनऊ। राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हो रही राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के बीच शनिवार को भारतीय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

लखनऊ। राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हो रही राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के बीच शनिवार को भारतीय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश