शामली में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए डीएम ने खोले द्वार, देश के रक्षकों का सम्मान सर्वोपरि
जिला सैनिक बन्धु की बैठक में राजस्व और विद्युत संबंधी शिकायतों की रही भरमार, प्राथमिकता पर होगा समाधान
शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने 'जिला सैनिक बन्धु' की बैठक के दौरान देश की सेवा कर लौटे भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित 'जिला सैनिक बन्धु' की महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद (राजस्व विभाग) और विद्युत विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं गई। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान हमारी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उनके द्वारा उठाई गई हर शिकायत का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए। कोई भी सैनिक अपनी समस्या लेकर किसी भी समय मुझसे कार्यालय में मिल सकता है।
ये भी पढ़ें शामली के व्यापारियों का फर्रुखाबाद पुलिस की कार्यशैली पर उबाल, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांगकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय सिंह ने सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सैनिकों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए समय पर आवेदन करें।
राजस्व और विद्युत विभाग को कड़े निर्देश
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों की भूमि संबंधी विवादों को मौके पर जाकर सुलझाया जाए और विद्युत संबंधी शिकायतों को तकनीकी टीम भेजकर तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक व सैनिक बन्धु उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां