शामली में गन्ना सहकारी कार्यकर्ताओं के लिए नैनो उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
शामली।सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड शामली पर इफको के सहयोग से सहकारी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने की।
डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा ने बसंतकालीन गन्ना फसल की बुवाई के दौरान किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग की विधि और लाभ समझाने तथा इसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इफको के उप महाप्रबंधक ब्रजवीर सिंह ने बताया कि गन्ने के बीज को प्रति लीटर पानी में 10 मिलीलीटर नैनो डीएपी एवं जैविक कंसोर्टिया से उपचारित कर बुवाई करनी चाहिए। साथ ही नैनो यूरिया प्लस, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के प्रयोग की जानकारी दी। क्षेत्र प्रबंधक विवेक सिंह ने दानेदार उर्वरकों व रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी और फसल पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेलउन्होंने संतुलित मात्रा में उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी और खड़ी फसल में नैनो डीएपी व सागरिका का छिड़काव करने से बेहतर अंकुरण और अधिक कल्ले निकलने की जानकारी दी, जिससे उत्पादन में वृद्धि संभव है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डीएन पाण्डेय ने नैनो उर्वरकों को भविष्य का उर्वरक बताते हुए कर्मचारियों से किसानों के बीच जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। शिक्षण में सचिव ओम प्रकाश सिंह, गन्ना समिति ऊन के सचिव अजीत सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रेम नारायण शुक्ला, डीएन पाण्डेय मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां