शामली: ढाबे पर विवाद में सिपाही पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर घायल
शामली। देर रात्रि शहर के भैसवाल रोड स्थित पुलिस लाईन के निकट खाना खाने के दौरान हुए विवाद में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गत गुरूवार देर रात्रि शहर के भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी पुलिस लाईन के निकट कैराना में तैनात एक सिपाही नरेश कुमार खाना खाने के लिए पहुंचा था। बताया जाता है कि इसी दौरान खाना खाने के दौरान उसका ढाबा संचालन से विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि दोनों में हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान ढाबा संचालक का पुत्र अमित कुमार ने लोहे की रोड से सिपाही पर हमला कर दिचा। सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहु लुहान हो गया। सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिपाही ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद वह पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करायेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां