कैराना: महिला अधिवक्ता के चैंबर में तांडव, युवती के अपहरण के प्रयास और तोड़फोड़ से वकीलों में आक्रोश

शामली। कैराना तहसील परिसर शुक्रवार को उस समय अखाड़ा बन गया, जब एक महिला अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर कुछ दबंगों ने न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि वहां मौजूद एक युवती को चाकू की नोक पर अगवा करने का दुस्साहस भी किया। महिला अधिवक्ता के साथ हुई अभद्रता और परिसर में सुरक्षा सेंधमारी की इस घटना से वकीलों में जबरदस्त रोष है।

चैंबर में घुसकर की अभद्रता और तोड़फोड़

शामली में नदी संरक्षण और वृक्षारोपण पर जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही बरतने वाले पांच नगर निकायों को कारण बताओ नोटिस ये भी पढ़ें  शामली में नदी संरक्षण और वृक्षारोपण पर जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही बरतने वाले पांच नगर निकायों को कारण बताओ नोटिस

महिला अधिवक्ता रीतू धीरयान के अनुसार, बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती कानूनी सहायता और प्रार्थना पत्र लिखवाने के उद्देश्य से उनके चैंबर में बैठी थी। इसी दौरान कुछ हमलावर अचानक अंदर दाखिल हुए और गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। अधिवक्ता ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। शोर मचने पर जब आसपास के अन्य अधिवक्ता मौके पर दौड़े, तब कहीं जाकर हमलावर वहां से हटे।

शामली के विजय चौक पर नाला चोक, दुकानों में भरा गंदा पानी; नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन ये भी पढ़ें  शामली के विजय चौक पर नाला चोक, दुकानों में भरा गंदा पानी; नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

चाकू की नोक पर अपहरण का आरोप

शामली में रोजा रखने के दौरान महिला की मौत, शव परिजनों के सुपुर्द ये भी पढ़ें  शामली में रोजा रखने के दौरान महिला की मौत, शव परिजनों के सुपुर्द

पुलिस को दी गई तहरीर में अधिवक्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी उस युवती को जबरन अपने साथ ले जाने के लिए आए थे। आरोप है कि हमलावरों ने युवती को चाकू की नोक पर लिया और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

पुलिस ने युवती को बरामद किया

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तुरंत घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बरामद कर लिया है और उसे कोतवाली लेकर आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक पृष्ठभूमि का पता लगाया जा सके।

वकीलों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित अधिवक्ता रीतू धीरयान ने दर्जनों वकीलों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वकीलों का कहना है कि यदि अधिवक्ता अपने चैंबर में ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

मुजफ्फरनगर: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मचारी का शव

   मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक्स-रे विभाग में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मचारी का शव

श्रद्धा: विश्वास, निष्ठा और भक्ति से जीवन में सफलता का मार्ग

जीवन में श्रेष्ठता के प्रति अटूट विश्वास और सम्मान का भाव ही श्रद्धा है। जब हमारी यही आस्था व्यवहारिक रूप...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
श्रद्धा: विश्वास, निष्ठा और भक्ति से जीवन में सफलता का मार्ग

दैनिक राशिफल: 28 फरवरी 2026, शनिवार

मेष : निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 28 फरवरी 2026, शनिवार

बुढ़ाना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाएं, युवक व मासूम बच्ची गंभीर, मेरठ रेफर 

बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे के बड़ौत रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब खाना खाकर टहलने निकली दो महिलाओं, एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
बुढ़ाना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाएं, युवक व मासूम बच्ची गंभीर, मेरठ रेफर 

उत्तर प्रदेश

यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी पर सख्त हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिम्मेदारों पर हो सकती हैं कार्रवाई

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 की छात्रवृत्ति प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी पर सख्त हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिम्मेदारों पर हो सकती हैं कार्रवाई

सहारनपुर में दूध फैक्ट्री पर छापा: हजारों लीटर दूध और कृत्रिम पनीर बरामद

सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कमेला कालोनी में संचालित एक दूध फैक्ट्री पर छापा मारकर हजारों लीटर दूध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दूध फैक्ट्री पर छापा: हजारों लीटर दूध और कृत्रिम पनीर बरामद

सहारनपुर: बड़गांव में अवैध शराब की भट्टी पकड़ी गई, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी चलाते एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 लीटर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बड़गांव में अवैध शराब की भट्टी पकड़ी गई, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश