मुज़फ्फरनगर मैडिकल में एक्स-रे टेक्नीशियन कांड: प्रताड़ना के आरोपी चारों सहकर्मी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल
बेगराजपुर/मंसूरपुर। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन रामकुमार की आत्महत्या के मामले में मंसूरपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस ने इस मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने सभी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
ये भी पढ़ें अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी, अपने नागरिकों से की मिडिल ईस्ट छोड़ने की अपीलथाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इस मामले में वांछित आरोपी हाईवे-58 पर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के पास छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और रविवार को पेट्रोल पंप के समीप से चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना के संबंध में अपना पक्ष रखा, लेकिन साक्ष्यों और सुसाइड नोट में लगे गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने उन्हें सीधे जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले, 'गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें' आरोपियों का विवरण और पता:
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के नाम और उनके पते निम्नलिखित हैं:
-
राहुल त्यागी पुत्र पीतांबर त्यागी: निवासी- अंबेहठा शेखा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर।
-
कालू राम पुत्र बलजोर सिंह: निवासी- ग्राम मुबारिकपुर, थाना मंसूरपुर।
-
सीमा पुत्री बलवीर सिंह: निवासी- हनुमानपुरी कॉलोनी, रामलीला टिल्ला, थाना कोतवाली नगर।
-
दीपशिखा पत्नी उपदेश कुमार: निवासी- पुरबालियान, थाना मंसूरपुर।
मामले की पृष्ठभूमि
बीते 27 फरवरी को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में कार्यरत टेक्नीशियन रामकुमार ने सुसाइड कर लिया था। मृतक की पत्नी अंजुल द्वारा दी गई तहरीर में इन चारों कर्मचारियों पर मानसिक प्रताड़ना और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी इन्हीं लोगों का जिक्र था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मंसूरपुर थाना पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर रविवार को हाईवे-58 स्थित पेट्रोल पंप के पास से चारों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां