मुज़फ्फरनगर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने का दुस्साहस, पुलिस पर लाठी-सरियों से किया हमला

बुढ़ाना। जनपद की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब शांति भंग का नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल पुलिसकर्मियों को लाठी-सरियों से बुरी तरह पीटा, बल्कि दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नोटिस तामील कराने के दौरान हुआ विवाद

मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी

बुढ़ाना कोतवाली पुलिस के अनुसार, पूर्व अपराधी राजन के खिलाफ एसडीएम कोर्ट से धारा-130 बीएनएसएस (शांति भंग) का नोटिस जारी हुआ था। इसे तामील कराने के लिए कांस्टेबल राजवीर और अनुज गांव लुहसाना पहुंचे थे। 'यक्ष' ऐप पर नोटिस की फीडिंग और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान राजन का भाई नरेंद्र उर्फ सरदार और उसके एक साथी ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी, करोड़ों की अनियमितता की आशंका ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी, करोड़ों की अनियमितता की आशंका

दरोगा का गला दबाया, पिस्टल छीनने की कोशिश

जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर समेत तीन को राऊज एवेन्यू कोर्ट से मिली नियमित जमानत ये भी पढ़ें  जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर समेत तीन को राऊज एवेन्यू कोर्ट से मिली नियमित जमानत

स्थिति बिगड़ने पर उपनिरीक्षक ललित कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरोपी लाठी और सरियों से पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर पीट रहे थे। पुलिस टीम ने जब अपने साथियों को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी और अधिक उग्र हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की और उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता करते हुए उनकी सरकारी पिस्टल छीनने का दुस्साहस किया।

इंस्पेक्टर ने दी जानकारी

हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और मौके से नरेंद्र उर्फ सरदार (निवासी ग्राम लुहसाना) और अक्षय (निवासी रघुनाथपुर, थाना चिलकाना, सहारनपुर) को धर दबोचा। बुढ़ाना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर 14 बार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

मेरठ। दौराला क्षेत्र के दशरथपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सरधना के पूर्व...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

भारत की खामोशी बहुत भारी पड़ेगी बिन लड़े बहुत कुछ गंवा सकता है भारत

- राजेश श्रीवास्तव    दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। विश्व भर के दस देशों में ईरान और...
लाइफस्टाइल  राजकाज 
भारत की खामोशी बहुत भारी पड़ेगी बिन लड़े बहुत कुछ गंवा सकता है भारत

होली व्यंग्य: होली खेल रहे दढियल,’इंडी’ गलियन में… बोलो भैया शान से, नंग बड़े भगवान से

होली है भैया जी, होली है  तनिक घर से बाहर भी निकल कर देखो ना !  कितनी मस्ती काट रहे...
लाइफस्टाइल  जोक्स 
होली व्यंग्य:  होली खेल रहे दढियल,’इंडी’ गलियन  में…   बोलो भैया शान से, नंग बड़े भगवान से

राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के राशन डीलरों (कोटेदारों) के लिए एक राहत भरी और सुखद खबर आई है। लखनऊ में आयोजित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत

उत्तर प्रदेश

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

मेरठ। दौराला क्षेत्र के दशरथपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सरधना के पूर्व...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के एक अवर अभियंता (JE) पर सत्ता के नशे में चूर होकर गुंडागर्दी करने का...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

होली मिलन: शिवसेना (शिंदे गुट) के समारोह में रंगों संग गूंजा एकता और भाईचारे का संदेश

मुरादाबाद- शहर में होली के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली मिलन: शिवसेना (शिंदे गुट) के समारोह में रंगों संग गूंजा एकता और भाईचारे का संदेश

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं