“शामली CHC में स्टाफ नर्स पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप, जांच का आश्वासन”
शामली। सीएचसी शामली में तैनात एक स्टाफ नर्स पर अभद्र व्यवहार और चिकित्सीय प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में चिकित्सकों ने बताया कि 28 फरवरी को एक गर्भवती महिला उपचार के लिए सीएचसी शामली पहुंची थी। जांच में उसका हीमोग्लोबिन 6.3 पाया गया तथा गर्भाशय में पानी की कमी भी बताई गई। ब्लड की उपलब्धता न होने पर चिकित्सकों ने महिला को उच्च केन्द्र के लिए रेफर किया, लेकिन परिजनों ने लिखित रूप में हायर सेंटर जाने से असहमति जताते हुए सीएचसी में ही उपचार कराने का अनुरोध किया।आरोप है कि एनबीएसयू यूनिट में कार्यरत स्टाफ नर्स ने बिना विधिवत बीएचटी पर डॉक्टर से आयरन सुक्रोज का प्रिस्क्रिप्शन कराए तथा आवश्यक प्रारंभिक परीक्षण बीपी, पल्स रेट, चिकित्सीय इतिहास आदि पूर्ण किए बिना ही आयरन सुक्रोज चढ़ा दिया।
ये भी पढ़ें शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेलकुछ समय बाद गर्भवती महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिस पर उसे तत्काल इमरजेंसी में शिफ्ट कर उपचार दिया गया। उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य हुई, जिसके बाद उसकी गंभीरता को देखते हुए उसे पुनः हायर सेंटर रेफर कर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। चिकित्सक ने संबंधित स्टाफ नर्स ने मरीज और तीमारदारों को भ्रमित किया तथा उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी आरोप है कि उक्त नर्स की ड्यूटी एनबीएसयू में होने के बावजूद वह लेबर रूम में कार्य कर रही थी।चिकित्सा अधीक्षक ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां