शामली में भजनों की अमृत वर्षा और फूलों की होली
सत्यनारायण मंदिर में श्रीराम सेवा समिति का भव्य 'होली महोत्सव'
शामली। शहर के रेलवे रोड स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर (दासी वाला) में रविवार देर रात श्रीराम सेवा समिति द्वारा 'होली महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास से सराबोर इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया।
महोत्सव का विधि-विधान से शुभारंभ मुख्य यजमान रामतीर्थ गोयल द्वारा संपन्न पूजन और आरती के साथ हुआ। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
भजन सम्राट अहम मित्तल की स्वर लहरियां
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण ऊन से पधारे सुप्रसिद्ध भजन सम्राट अहम मित्तल रहे। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में राधा-कृष्ण और होली के पारंपरिक भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भजनों के बीच-बीच में कलाकारों द्वारा श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई, जिससे मंदिर प्रांगण 'ब्रज की होली' जैसा प्रतीत होने लगा।
आपसी मेल-मिलाप और उपहार वितरण
भक्ति संध्या के उपरांत समिति के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संस्था की ओर से उपस्थित सदस्यों को उपहार भी भेंट किए गए, जो आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक रहे। कार्यक्रम के समापन पर भगवान की महाआरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अमित गोयल, नंदकिशोर, रामकिशोर, सचिन मित्तल, रितेश, विवेक जैन, रितेश मित्तल, योगेश मित्तल, मोनू संगल, कमलकांत, राघव जैन और पूनम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां