'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए एसएस राजामौली, पूरी टीम को दी बधाई

On

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं और हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। 26 फरवरी को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' रिलीज हुई है, जिसे ग्लोबली बेहद शानदार रिस्पांस मिल रहा है लेकिन इसी बीच बेहतरीन निर्देशक माने जाने वाले एसएस राजामौली भी प्रियंका का हॉलीवुड अवतार देखकर हैरान हैं और खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

निर्देशक एसएस राजामौली ने हाल ही में प्रियंका की 'द ब्लफ' देखी और देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। निर्देशक का कहना है कि अभिनेत्री संवेदनशील और मजबूत दोनों किरदार निभाने में सक्षम हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो एक पल में बेहद संवेदनशील और अगले ही पल बेहद मजबूत नज़र आ सकती हैं। 'द ब्लफ' उनकी प्रतिभा का एक और प्रमाण है, जिसमें कई शानदार स्टंट भी शामिल हैं। मुझे फिल्म का माहौल और गति दोनों पसंद आए। पूरी टीम को बधाई।" प्रियंका की 'द ब्लफ' की तारीफ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी की थी। उनका कहना है कि फिल्म में अभिनेत्री ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है, और उनका दमदार और प्रभावशाली प्रदर्शन तारीफ के काबिल है।

'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की ये भी पढ़ें  'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

बता दें कि निर्देशक एसएस राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म वाराणसी पर काम कर रहे हैं, जिसका बजट 1300 करोड़ है। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और आने वाले छह महीनों तक फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को बहुत मेहनत करनी है। हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया था कि फिल्म की शूटिंग 14 महीने पहले से हो रही है और आगे भी छह महीने तक चलेगी। खास बात यह है कि फिल्म को शूट करने के लिए आईमैक्स तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है, जो पर्दे पर दर्शकों के फिल्म देखने के अनुभव को और भी खास करेगा। वाराणसी 2027 में रिलीज होगी और अभी तक फिल्म के पोस्टर व मोशन पोस्टर रिलीज किए गए हैं। 

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म ‘राणाबाली’ का प्रोमो सॉन्ग रिलीज ये भी पढ़ें  शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म ‘राणाबाली’ का प्रोमो सॉन्ग रिलीज

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

खामेनेई के बाद उनकी पत्नी मंसूरेह का भी निधन, ईरान में शोक और तनाव गहराया

तेहरान। ईरान और इजराइल-अमेरिका संघर्ष के बीच ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह का...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
खामेनेई के बाद उनकी पत्नी मंसूरेह का भी निधन, ईरान में शोक और तनाव गहराया

सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

सहारनपुर। शिया समुदाय के धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की कथित हत्या की खबर के विरोध में बिना अनुमति के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

शामली में होली 2026 के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़, रोडवेज और निजी बसों में चढ़ाव

शामली। होली पर्व को लेकर दो मार्च से चार मार्च तक घोषित तीन दिवसीय अवकाश के चलते जनपद शामली...
शामली 
शामली में होली 2026 के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़, रोडवेज और निजी बसों में चढ़ाव

शामली के वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

शामली। शहर के प्रतिष्ठित वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित...
शामली 
शामली के वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

बिहार : शहीद सुबेदार संतोष कुमार की पत्नी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सौंपे 1 एकड़ जमीन के कागजात

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मां भारती के सपूत शहीद सुबेदार संतोष...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
 बिहार : शहीद सुबेदार संतोष कुमार की पत्नी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सौंपे 1 एकड़ जमीन के कागजात

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

सहारनपुर। शिया समुदाय के धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की कथित हत्या की खबर के विरोध में बिना अनुमति के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

मुरादाबाद: सर्विस रोड में अटकी मेयर के भाई की फैक्ट्री, विकास परियोजना पर सियासी टकराव

मुरादाबाद। शहर में विकास से जुड़ा एक अहम प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ है और अब यह मामला सियासी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सर्विस रोड में अटकी मेयर के भाई की फैक्ट्री, विकास परियोजना पर सियासी टकराव

मुरादाबाद में होली से पहले बाजारों में रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

मुरादाबाद। होली के त्योहार से पहले शहर के बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। ताड़ीखाना, गंज बाजार और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली से पहले बाजारों में रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

सहारनपुर मुठभेड़: गौकशी के दो वांछित अपराधी घायलावस्था में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर गौकशों को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: गौकशी के दो वांछित अपराधी घायलावस्था में गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं