‘रणबाली’ का वेडिंग पोस्टर बना टाइम ट्रैवल जैसा अनुभव, निर्देशक ने शेयर की शूटिंग की खास यादें

On

मुंबई। एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के एक दिन बाद दोनों की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे फिल्म निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने शेयर किया था। इसमें दोनों को शादीशुदा जोड़ों के तौर पर दिखाया गया, लेकिन अब निर्देशक ने पोस्टर की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया। 'रणबाली' फिल्म विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना और निर्देशक राहुल के लिए भी खास है, क्योंकि पोस्टर को शूट करते वक्त उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि मानो वे 1800 के दशक में पहुंच गए हैं। उन्होंने पोस्ट शूटिंग के दिनों को याद कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कल हमने 'रणबाली' का शादी का पोस्टर जारी किया, लेकिन इसे सिर्फ एक 'पोस्टर' के रूप में नहीं बनाया गया था। यह एक खास पल था।

स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी ये भी पढ़ें  स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने ये भी पढ़ें  होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने

मुझे हमेशा से पुरानी तस्वीरों में दिलचस्पी रही है। हमारे माता-पिता, दादा-दादी... जिस तरह वे कैमरे के सामने खड़े होते थे। कोई बनावटीपन, बनावटी मुस्कान नहीं होती थी। इस बात की कोई चिंता नहीं कि तस्वीर कैसी दिखेगी। बस सच्चाई और मौजूदगी।" निर्देशक ने आगे लिखा, "वह तस्वीरें बिल्कुल स्वाभाविक, ईमानदार और शाश्वत लगती हैं। 'रणबाली' की दुनिया बनाते समय, मैं वही ईमानदारी चाहता था। 1800 के दशक का उत्तरार्ध ग्लैमरस समय नहीं था। वह कठोर, यथार्थवादी और जीवन-यापन से गहराई से जुड़ा हुआ समय था। राहुल सांकृत्यायन ने यह भी खुलासा किया कि जब वे विजय और रश्मिका पोस्टर के लिए शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें ऐसा लगा कि वे पुराने समय में पहुंच गए हैं।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग ये भी पढ़ें  रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

उन्होंने शूटिंग के दिन को याद कर लिखा, "जिस दिन विजय और रश्मिका शादी के लिबास में सेट पर आए, कुछ बदल गया। वे ऐसे नहीं लग रहे थे जैसे अभिनेता सिर्फ कपड़े पहनकर आए हों। ऐसा लग रहा था जैसे हम समय में पीछे चले गए हों।" उन्होंने आगे लिखा, "मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह लगी कि कैसे वे दोनों उस पल में ढल गए, समय को नियंत्रित किया और उसे साकार कर दिया। कभी-कभी सिनेमा और जीवन एक-दूसरे को इशारा करते हैं।" 'रणबाली' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

मुंबई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने बताया है 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना जरूरी है। सालों...
Breaking News  मनोरंजन 
स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जशीन को पुलिस...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

आज का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहा। कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान Eden Gardens में भारत और...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

उत्तर प्रदेश

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

बाराबंकी । जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम नेरा कबूलपुर के पास रविवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

झांसी। इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर जारी हमलों के बीच झांसी का एक परिवार वहां फंसा हुआ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश