सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

चकरहेटी गांव के पास बेहोशी की हालत में मिला था युवक का शव, पिता का आरोप- नशीला पदार्थ पिलाकर ली जान

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। टैगोर गार्डन, पेपर मिल निवासी समलित त्यागी ने अपने 26 वर्षीय पुत्र अभ्युदय त्यागी की मौत को सामान्य हादसा न मानकर हत्या करार दिया है।

सड़क किनारे मिला था शव
एसपी सिटी ब्योम बिंदल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में पाया गया था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त होने के बाद जब परिजनों को इसकी सूचना मिली, तो घर में कोहराम मच गया। बेटे की संदिग्ध मौत के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभ्युदय के दो दोस्तों ईशु (पुत्र वीरेंद्र) और अनुभव (पुत्र दीपक)के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की ये भी पढ़ें  मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप
मृतक के पिता समलित त्यागी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे को उसके दोस्त ईशु और अनुभव अपने साथ लेकर गए थे। उनका दावा है कि इन दोनों ने अभ्युदय को कोई नशीला पदार्थ खिलाया या पिलाया, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। पिता का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

संभल: सिरसी कस्बे में शिया समुदाय का प्रदर्शन, भावुक माहौल में बंद रहीं दुकानें ये भी पढ़ें  संभल: सिरसी कस्बे में शिया समुदाय का प्रदर्शन, भावुक माहौल में बंद रहीं दुकानें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, हालांकि प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान न होने के चलते डॉक्टरों ने मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक का 'बिसरा' सुरक्षित रख लिया है, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Lab) भेजा जाएगा। पुलिस अब बिसरा रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

सहारनपुर में व्यापारियों ने की प्रदूषण मुक्त, अनुशासित व उल्लास पूर्वक होली खेलने की अपील  ये भी पढ़ें  सहारनपुर में व्यापारियों ने की प्रदूषण मुक्त, अनुशासित व उल्लास पूर्वक होली खेलने की अपील 

 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाह

नई दिल्ली। दुबई में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने वहां रहने...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाह

पत्नी के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या?, जांच में उलझे सवाल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिहौनियां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
 पत्नी के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या?, जांच में उलझे सवाल

भारत-कनाडा यूरेनियम डील: 2.6 अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते से भारत की परमाणु ऊर्जा में आएगी नई क्रांति

नई दिल्ली। हाल ही में कनाडा और भारत के बीच हुए 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम आपूर्ति समझौते से हिंद-प्रशांत...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-कनाडा यूरेनियम डील: 2.6 अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते से भारत की परमाणु ऊर्जा में आएगी नई क्रांति

Tata Harrier EMI प्लान 2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं दमदार SUV जानें हर महीने की किस्त और पूरा खर्च

अगर आप एक दमदार मिड साइज एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं और आपकी नजर Tata Motors की पॉपुलर...
ऑटोमोबाइल 
Tata Harrier EMI प्लान 2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं दमदार SUV जानें हर महीने की किस्त और पूरा खर्च

दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन

नई दिल्ली। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से न सिर्फ शरीर लचीला बनता है, बल्कि मन को हल्का और शांत...
हेल्थ 
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, ताल्हापुर तिराहे से पकड़ा गया युवक

सहारनपुर (छुटमलपुर)।  पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, ताल्हापुर तिराहे से पकड़ा गया युवक

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं