संभल सीओ की दोटूक चेतावनी: 'इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ, सड़क पर नमाज पढ़ी तो जेल भेजेंगे'

संभल। आगामी त्योहारों अलविदा जुमा और ईद को लेकर संभल कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि किसी भी कीमत पर शहर की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप कुमार ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दोनों समुदायों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं या विदेशों में चल रहे विवादों को लेकर शहर में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देना या माहौल खराब करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ लोग ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर यहां अनावश्यक भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, जबकि इसका स्थानीय शांति व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है।

सहारनपुर के बेहट में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ये भी पढ़ें  सहारनपुर के बेहट में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सीओ ने कहा कि यदि किसी को विदेशों में चल रहे युद्ध से इतनी ही तकलीफ है तो वह वहां जाकर अपनी बात कह सकता है, लेकिन यहां रहकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी ऐसी गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए है जो शहर की शांति को प्रभावित कर सकती है।

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर! ये भी पढ़ें  SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यदि किसी ने धार्मिक भावनाओं या अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के नाम पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो पुलिस को उससे सख्ती से निपटना आता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी दूसरे देश के विवाद को लेकर यहां नारेबाजी करना, प्रदर्शन करना या किसी तरह का माहौल बनाना कानून के खिलाफ है और ऐसा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित ये भी पढ़ें  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

बैठक के दौरान सीओ ने नमाज और धार्मिक आयोजनों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की नारेबाजी, पोस्टर या किसी अन्य देश से जुड़े संदेशों का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ कुलदीप कुमार ने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान सड़क पर नमाज पढ़ने या यातायात बाधित करने जैसी स्थितियों से भी बचना होगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति पैदा होती है तो पुलिस पहले समझाने का प्रयास करेगी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन हुआ तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सभी समुदायों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि संभल की पहचान आपसी सौहार्द और भाईचारे से रही है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या बाहरी मुद्दों को लेकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। 

Views: 101

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

शामली। माननीय सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक नवीन...
शामली 
सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

   गाजियाबाद। अदालतों में वर्षों से लंबित मुकदमों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए आगामी 14 मार्च 2026 को गाजियाबाद...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला

ककरौली(मोरना)। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा के पास एक पूर्व कर्मचारी द्वारा अपने मालिक (ट्रक चालक) पर जानलेवा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ करोड़ के 555 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, खिले चेहरे

   गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नगर जोन पुलिस और सर्विलांस टीम ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में एक...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ करोड़ के 555 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, खिले चेहरे

चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा लाभ

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत खास माना जाता है. यह नौ दिनों का पावन समय मां दुर्गा की ...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा लाभ

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बागपत- फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बागपत। जब से फरमान और मोनालिसा की शादी या करीबी रिश्तों की खबरें सामने आई हैं, तब से फरमान का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत-  फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर