शामली के जिला अस्पताल में सिस्टम वेंटिलेटर पर: करोड़ों के उपकरण धूल फांक रहे, डॉक्टरों की कमी से गंभीर मरीज रेफर होने को मजबूर

शामली। शामली के जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए आईसीयू वार्ड, बर्न यूनिट और ब्लड बैंक सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। आधुनिक मशीनों और वेंटिलेटर की सुविधा होने के बावजूद प्रशिक्षित चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी के कारण इन महत्वपूर्ण वार्डों पर ताले लटके हुए हैं। नतीजतन, जिले के गंभीर मरीजों को मामूली इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए यहां लगभग अट्ठाइस वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, जो पूरी तरह क्रियाशील हैं। विडंबना यह है कि इन मशीनों को संचालित करने के लिए अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं है। विशेष रूप से एनेस्थेटिक्स (निश्चेतक), चेस्ट फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पदों के रिक्त होने से वेंटिलेटर का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। अस्पताल के छह कर्मचारियों को प्रशिक्षण तो दिलाया गया है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में पूरी व्यवस्था ठप पड़ी है।

शामली: गैस किल्लत के बीच मिट्टी के तंदूरों की बढ़ी मांग, बनत के कारीगरों को मिला बड़ा ऑर्डर ये भी पढ़ें  शामली: गैस किल्लत के बीच मिट्टी के तंदूरों की बढ़ी मांग, बनत के कारीगरों को मिला बड़ा ऑर्डर

यही स्थिति बर्न यूनिट और ब्लड बैंक की भी है। बर्न यूनिट का बुनियादी ढांचा तैयार है, लेकिन समुचित स्टाफ न होने से इसे विधिवत शुरू नहीं किया जा सका है। वर्तमान में सर्जन डॉक्टरों के भरोसे ही झुलसे हुए मरीजों का इलाज सामान्य वार्ड में किया जा रहा है। ब्लड बैंक की फाइल भी लंबे समय से शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। इन अव्यवस्थाओं का सीधा फायदा निजी अस्पतालों को मिल रहा है, जो मजबूरी में आने वाले मरीजों से वेंटिलेटर और आईसीयू के नाम पर प्रतिदिन हजारों रुपये वसूल रहे हैं।

शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित ये भी पढ़ें  शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) का कहना है कि चिकित्सकों और विशेषज्ञों की कमी को लेकर अब तक पांच से छह बार उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है। पत्र के माध्यम से एनेस्थिया, कार्डियोलॉजी और नेत्र रोग विशेषज्ञों की मांग दोहराई गई है, लेकिन अभी तक शासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब या नई नियुक्ति नहीं हुई है। जिले के लोग अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर देख रहे हैं कि कब उनके सख्त निर्देशों का असर शामली के इस अस्पताल में दिखाई देगा और गरीबों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'? ये भी पढ़ें  कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

Views: 96

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारतीय संसद के भीतर भी दिखाई देने लगा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में शामली के एक युवक की जान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

मुजफ्फरनगर। जनपद में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की एक शानदार तस्वीर शुक्रवार को पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम