महाराजगंज में मैट्रिक परीक्षा के दौरान पांच छात्राएं बेहोश, प्राथमिक उपचार के बाद लौटाया गया केंद्र
महाराजगंज।जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पांच छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं।
घटना के बाद परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, सेंट जोसेफ स्कूल तथा उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही थी, तभी कुल पांच छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं।
उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय केंद्र के केंद्राधीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह और सेंट जोसेफ स्कूल के केंद्राधीक्षक ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी।सूचना मिलते ही अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर तुरंत एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया। एंबुलेंस के माध्यम से सभी छात्राओं को पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
सेंट जोसेफ स्कूल केंद्र की परीक्षार्थी किरण कुमारी, तबस्सुम, ज्योति तथा उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय केंद्र की आंचल कुमारी और खुशबू कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्हें अचानक डर और घबराहट महसूस होने लगी, जिसके बाद वे बेहोश हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज की एसडीओ अनीता सिन्हा, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार तथा थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी पीएचसी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां