नेपाल से लाई जा रही करोड़ों की चरस खेप का पर्दाफाश, तस्कर गिरफ्तार
महराजगंज । नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के परसा मलिक क्षेत्र में पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप को बरामद कर लिया। इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में चरस बरामद कर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। परसा मालिक क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 48 किलो 686 ग्राम चरस बरामद की। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह चरस पड़ोसी देश नेपाल से भारत में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां