डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती बढ़ गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार दोपहर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाओं की शुचिता से समझौता करने वाले केंद्रों और कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में व्यवस्थाएं दुरुस्त

शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल  ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

निरीक्षण के प्रथम चरण में जिलाधिकारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचीं। यहां परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गईं। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सभी कैमरे सक्रिय मिले और प्रकाश व्यवस्था भी संतोषजनक रही। डीएम ने कंट्रोल रूम में तैनात स्टाफ को निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष ये भी पढ़ें  मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

आरजेपी इंटर कॉलेज में मिली खामियां, रिमोट गायब

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति ये भी पढ़ें  छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने आरजेपी इंटर कॉलेज का रुख किया, जहां निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। एक कक्ष निरीक्षक बिना पहचान पत्र के ड्यूटी करते हुए पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही, एक महिला कक्ष निरीक्षक का पर्स परीक्षा कक्ष के भीतर मिलने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को सख्त निर्देश दिए कि मोबाइल, बैग या कोई भी व्यक्तिगत वस्तु परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों का रिमोट मौके पर उपलब्ध न होने पर प्रधानाचार्य को तत्काल व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी गई।

कड़ी निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान बोर्ड पर्यवेक्षक जयकरण यादव, मनोज आर्य और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रत्येक कार्मिक का वैध पहचान पत्र के साथ होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा ताकि जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Views: 47

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर